बेटे को जन्म देंगी एक्ट्रेस एमी जैक्सन, इस अंदाज में हुआ खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 27, 2019 08:39 AM2019-08-27T08:39:14+5:302019-08-27T08:39:14+5:30
एमी जैक्सन को आखिरी बार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 मे देखा गया था। फिलहाल एमी मां बनने वाली हैं
एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों मां बनने वाली हैं। एमी की प्रेगनेंसी की फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। ऐसे में अब कयासों को दौर भी शुरू हो गया है कि एमी बेटे को जन्म देंगी या फिर बेटी को। लेकिन बच्चे के जन्म से पहले पता लग गया है कि एमी के क्या होगा।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जेंडर रिवील पार्टी रखी है। जिसमें ये सामने आया है कि उनके बेबी बॉय जन्म लेगा।
पश्चिमी देशो में जेंडर रिवील पार्टी बहुत अहमित रखती है। इसे गर्भवती महिला के साथ परिवार वाले मनाते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस एमी ने भी इसको धूमधाम से मनाया है।
We’re having a........ ✨💙🧚🏼♂️ pic.twitter.com/DGSqvYKYZr
— Amy Jackson (@iamAmyJackson) August 26, 2019
इस खास पार्टी का एमी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें सभी बेबी बॉय कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही एमी काफी खुश नजर आ रही हैं।
एमी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में मंगेतर के साथ पूल की फोटो एमी की सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एमी को आखिरी बार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 मे देखा गया था।