बेबी बंम्प फ्लॉन्ट करती नजर आयीं अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, 2020 में करेंगी शादी

By मेघना वर्मा | Published: July 8, 2019 05:20 PM2019-07-08T17:20:26+5:302019-07-08T17:20:26+5:30

एमी ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वो साल 2020 में ही फियॉन्से जॉर्ज पानाईयोतु के साथ शादी करेंगी। एमा की प्रेग्नेन्सी को अभी छह महीने हुए हैं।

amy jackson flaunt her baby bump | बेबी बंम्प फ्लॉन्ट करती नजर आयीं अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, 2020 में करेंगी शादी

बेबी बंम्प फ्लॉन्ट करती नजर आयीं अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, 2020 में करेंगी शादी

साल 2012 में प्रतीक बब्बर के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली एमी जैकसन जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। 2.0 की एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प को फ्लॉंट करती नजर आ जाती हैं। 

रीसेंटली एमी जैकसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेड पर बैठी अपने बेबी बम्प को फ्लॉट करती दिख रही हैं। वहीं इटली कि इस फोटो में सफेद कलर के कंम्फर्टेबल बाथ आउटफिट में दिख रही हैं। एमी इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

एमी ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वो साल 2020 में ही फियॉन्से जॉर्ज पानाईयोतु के साथ शादी करेंगी। एमा की प्रेग्नेन्सी को अभी छह महीने हुए हैं। कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है। इसी साल न्यू ईयर पर एक्ट्रेस ने सगाई की थी। इस बात की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के ही माध्यम से ही दी थी। इस खबर को सुनकर एमा के फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। 

2020 में करेंगे शादी

खबर है कि ये खूबसूरत कपल अगले साल यानी 2020 में शादी करेगा। उनकी शादी ग्रीस में होगी। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारी जगहों को देखने के बाद कपल ने डिसाइड किया है कि वो ग्रीस में शादी करेगा। सिर्फ यही नहीं कपल अपने बिताये किसी स्पेशल डे पर ही शादी भी करेगा। दोनों ही एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं। 

एमी जैकसन ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी कुछ फिल्मों में 2.0,  सिंह इज ब्लिंग, एक दीवाना था। द विलेन, येवादू, गेठू, थंगा मंगा, फ्रिक्की अली आदि फिल्में हैं। 

Web Title: amy jackson flaunt her baby bump

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे