महानायक अमिताभ बच्चन ने पहली बार किया खुलासा, इस साउथ सुपर स्टार को बताया अपना गुरु
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 5, 2019 09:02 AM2019-04-05T09:02:26+5:302019-04-05T09:02:26+5:30
हाल ही में महानायक ने उयान्र्था मनिथन के साथ अपने तमिल डेब्यू के लिए तैयार हैं। जिसके सेट की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर रोज एक्टर कुछ ना कुछ ट्वीट अपने फैंस के लिए डालते रहते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया के जरिए ही एक्टर ने पहली बार खुद को दक्षिण के दिवंगत सुपरस्टार शिवाजी गणेशन का शिष्य बताया है।
हाल ही में महानायक ने उयान्र्था मनिथन के साथ अपने तमिल डेब्यू के लिए तैयार हैं। ऐसे में अमिताभ ने अपने ट्वीटर पर उयान्र्था मनिथन के सेट की एक खास फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्टर व फिल्म निर्माता एसजे सूर्या एक दीवार के पास खड़े हैं जिस पर गणेशन की फोटो नजर आ रही है।
T 3141 - Two disciples under the shadow of the MASTER - Shivaji Ganesan ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2019
Surya and self !
Shivaji the Ultimate Iconic Legend of Tamil Cinema .. his picture adorns the wall .. my respect and admiration ,👣 i touch his feet !
அவர் மாஸ்டர் .. நாம் அவருடைய சீடர்கள் pic.twitter.com/u4dGGQE1Bd
इस पोस्ट को शेयर करते हुए महानायक ने लिखा है कि मास्टर-शिवाजी गणेशन-की छत्रछाया में दो शिष्य सूर्या और मैं, शिवाजी तमिल सिनेमा के लेजेंड, उनकी तस्वीर दीवार पर सुशोभित है। अविश्वसनीय प्रतिभावान कलाकार, उनका आदर व सम्मान करता हूं, मैं उनके पांव छूता हूं।
ऐसा पहली बार हुआ है कि जब महानायक ने साउथ के किसी स्टार को अपना गुरू बताया हो। महानायक का ये अंदाज फैंस को जमकर पसंद किया जा रहा है। उयान्र्था मनिथन का निर्देशन तमिलवानन कर रहे हैं, जो हिंदी में बनाई जा रही है।