Twitter पर अमिताभ बच्चन ने बनाए 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस ने दी बधाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2020 06:02 PM2020-02-07T18:02:24+5:302020-02-07T18:02:24+5:30

अमिताभ के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ने पर उनकी इस उपलब्धि पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

amitabh bachchan makes 40 million or say 4 crore followers | Twitter पर अमिताभ बच्चन ने बनाए 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस ने दी बधाई

Twitter पर अमिताभ बच्चन ने बनाए 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस ने दी बधाई

Highlightsसदी के महानायक अमिताभ बच्चन फैंस के बीच हमेशा छाए रहते हैं।अमिताभ बच्चन उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फैंस के बीच हमेशा छाए रहते हैं। अमिताभ बच्चन उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ की सोशल मीडिया पर लंबी फैंन फॉलोइंग हैं। उनकी ये संख्या हर रोज तेजी से बढ़ रही है।हाल ही में अमिताभ ने ट्वीटर पर 40 मिलियन यानी 4 करोड़ फॉलोअर्स बना लिए हैं।

अमिताभ के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ने पर उनकी इस उपलब्धि पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। फैंस  अमिताभ 40 फॉलोअर्स बनने पर अपने अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं।वर्तमान में अमिताभ के ट्वीटर अकाउंट को 40,002,202 लोग फॉलो करते हैं।

अमिताभ के फॉलोअर्स में आम आदमी में आम आदमी से लेकर बड़े बड़े सुपरस्टार्स  और नेतागण भी शामिल हैं।अमिताभ अक्सर अपने ट्वीटर अकाउंट पर तस्वीरें या कविताएं साझा करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर भी अमिताभ के 14.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


अमिताभ के बाद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी 39.8 मिलियन फॉलोअर्स द्वारा ट्वीटर पर फॉलो किए जाते हैं। वर्कफ्रेंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही चेहरे , गुलाबो सिताबो, ब्रह्मास्त्र और झुंड में नजर आने वाले हैं।

Web Title: amitabh bachchan makes 40 million or say 4 crore followers

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे