लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद के लिए 5-5 लाख रुपये देंगे अमिताभ बच्चन

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 16:14 IST

अमिताभ बच्चन के एक स्पोकपर्सन ने बताया है कि हां मिस्टर बच्चन शहीद हुए जवानों को 5-5 लाख रुपये देंगे। मगर सभी घरवालों तक ये मदद पहुंचे इसके लिए वो सही मार्ग की तलाश कर रहे हैं।

Open in App

पूरा देश इस समय पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आक्रोश में जी रहा हैं। जहां एक ओर जवानों का अंतिम संस्कार चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस घटना से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति भी लोग संवेदनशीलता जता रहे हैं। ऐसे में बॉलिवुड के शहनशाह की ओर से खबर आई है कि शहीद हुए जवानों के परिवार को बिग बी 5 लाख रूपये डोनेट करेंगे। 

इस समय देश में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले से बॉलीवुड भी अछूता हीं रह गया है। एक्टर, एक्ट्रेस, सिंगर और साहित्यकार सभी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन पैसों को डोनेट करने के लिए भारत सरकार की मदद मांग रहे हैं। ताकि सभी शहीदों के घर तक ये मदद पहुंचायी जा सके। 

रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन के एक स्पोकपर्सन ने बताया है कि हां मिस्टर बच्चन शहीद हुए जवानों को 5-5 लाख रुपये देंगे। मगर सभी घरवालों तक ये मदद पहुंचे इसके लिए वो सही मार्ग की तलाश कर रहे हैं। बता दें अमिताभ बच्चन ने भी इस हमले के चलते अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है।

रिपोर्ट है कि क्रिकेटर विराट कोहली के फाउंडेशन इवेंट में स्पेशल गेस्ट के रूप में बिग बी को जाना था। ये कार्यक्रम आज यानी 16 फरवरी को होना था मगर अब इस कार्यक्रम में अमिताभ शामिल नहीं होंगे। वहीं महाराष्ट्र के जवानों की परिवार की मदद के लिए भी अमिताभ बच्चन आगे आए हैं। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस