दिवाली के समय हाथ में बम फट गया था, अमिताभ बच्चन ने कहा- हादसे के बाद से कलाई पर पल्स महसूस नहीं होता

By अनिल शर्मा | Published: September 29, 2021 08:46 AM2021-09-29T08:46:42+5:302021-09-29T08:51:41+5:30

गौरतलब है कि इस हादसे का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी किया था। उन्होंने 2020 में अपने ब्लॉग में लिखा था  यह दिवाली की बात है और वो एक अनार जला रहे थे।

amitabh bachchan does not not felt pulse on the wrist after a accident | दिवाली के समय हाथ में बम फट गया था, अमिताभ बच्चन ने कहा- हादसे के बाद से कलाई पर पल्स महसूस नहीं होता

दिवाली के समय हाथ में बम फट गया था, अमिताभ बच्चन ने कहा- हादसे के बाद से कलाई पर पल्स महसूस नहीं होता

Highlightsअमिताभ बच्चन ने बताया था कि हाथ जल जाने के बावजूद वह काम करते रहेडॉक्टरों ने हाथ का ऑपरेशन भी किया लेकिन पल्स महसूस होने बंद हो गयाहादसे का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में भी किया था

मुंबईः अमिताभ बच्चन को एक हादसे के बाद उनकी कलाई पर पल्स (धड़कने) महसूस नहीं होता है। इसका खुलासा बिगबी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर किया। उन्होंने बताया कि कई साल पहले हुई दुर्घटना के चलते वह अपनी कलाई पर पल्स महसूस नहीं कर पाते हैं।

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि हादसे के बाद डॉक्टरों ने कलाई का ऑपरेशन किया था जिसके बाद से उन्हें कलाई की धड़कने महसूस नहीं होती है। अमिताभ बच्चन यह बात शो के एक कंटेस्टेंट को बता रहे थे। वह आगे बतात हैं कि मजाक-मजाक में लोगों से कई बार वह कहते हैं कि मेरी कलाई पकड़कर जरा धड़कनें चेक करो। लेकिन लोग हैरान हो जाते हैं कि उनकी कलाई में धड़कन ही सुनाई नहीं देती।

गौरतलब है कि इस हादसे का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी किया था। उन्होंने 2020 में अपने ब्लॉग में लिखा था  यह दिवाली की बात है और वो एक अनार जला रहे थे। यही अनार उनके बाएं हाथ में फट गया था।  अचानक हुए इस हादसे ने उनके बाएं हाथ की कलाई को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। तेज धमाके और गर्मी के कारण हाथ लगभग पिघल सा गया था।

अमिताभ बच्चन ने बताया था कि हाथ जल जाने के बावजूद वह काम करते रहे। तब वह अपने हाथ को जेब में रखना शुरू कर दिया। बिगबी की मानें तो ऐसा करने से उनकी एक अलग ही शैली विकसित हो गई। उन्होंने बताया था कि ऐसा करने से उनका लुक जरा थोड़ा और स्टाइलिश हो गया था।

Web Title: amitabh bachchan does not not felt pulse on the wrist after a accident

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे