अस्पताल से निकलकर ब्लॉग लिखते हुए अमिताभ का फूटा गुस्सा, कहा-ये शोषण है
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 19, 2019 03:23 PM2019-10-19T15:23:38+5:302019-10-19T15:23:38+5:30
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखते हुए इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि प्रोफेशनल डॉक्युमेंटेशन को ना तोड़ा जाए। बीमारी और मेडिकल कंडीशन हर किसी का राइट है।
बॉलीवुड के महानायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबर के अनुसार बिग बी तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनको मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह लिवर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे।पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हास्पिटल से बाहर आने के बाद अमिताभ ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
अमिताभ ने ब्लॉग लिखते हुए इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि प्रोफेशनल डॉक्युमेंटेशन को ना तोड़ा जाए। बीमारी और मेडिकल कंडीशन हर किसी का राइट है। इस तरह से शोषण है। इस तरह से किया जाना भी सामाजिक गलत है।
ब्लॉग लिखते हुए अमिताभ ने कहा है कि सभी को प्यार और सम्मान केयर और मेरे लिए दुआ करने के लिए। इसे समझा जाना चाहिए और इसकी कद्र की जानी चाहिए, दुनिया में हर चीज बिकाऊ नहीं हो सकती।
पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन संग उनके बेटे अभिषेक और पत्नी जया बच्चन नजर आईं।
अस्पताल के बाहर अमिताभ को कैमरे में कैद किया गया। अभिषेक जहां कार में आगे की सीट पर बैठे हुए थे वहीं जया बच्चन अमिताभ संग पीछे बैठी हुई नजर आई।
बिग बी पहले भी बता चुके हैं कि उनका सिर्फ 25 पर्सेंट लिवर काम करता है। खबर के अनुसार महानायक की अचानक तकलीफ बढ़ने के बाद उनको रात दो बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उनको छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर चले गए हैं।
वहीं, कुछ सूत्रों ने कहा था कि रुटीन चेकअप के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। अमिताभ इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
गुरुवार को करवा चौथ पर अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन के साथ की फोटो शेयर की है। ये फोटो काफी पुरानी है। फोटो में जया काफी यंग नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन फोटो में नजर नहीं आ रहे हैं।फोटो में अमिताभ ने खुद को फिज़ूल बताते हुए जया को बेटर हाफ बताया है।