अस्पताल में भर्ती हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, इस गंभीर बीमारी से रहे हैं जूझ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 18, 2019 08:14 AM2019-10-18T08:14:18+5:302019-10-18T08:14:18+5:30

अमिताभ बच्चन के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। महानायक इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ को मंगलवार को भर्ती करवाया गया था।

amitabh bachchan admitted in hospital due to liver problem | अस्पताल में भर्ती हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, इस गंभीर बीमारी से रहे हैं जूझ

अस्पताल में भर्ती हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, इस गंभीर बीमारी से रहे हैं जूझ

Highlightsबॉलीवुड के महानायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर के अनुसार बिग बी तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।


बॉलीवुड के महानायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर के अनुसार बिग बी तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनको मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह लिवर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं।

बिग बी पहले भी बता चुके हैं कि उनका सिर्फ 25 पर्सेंट लिवर काम करता है। खबर के अनुसार महानायक की अचानक तकलीफ बढ़ने के बाद उनको रात दो बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल महानायक का इलाज चल रहा है।

वहीं, कुछ सूत्रों की मानें तो वहा रुटीन चेकअप के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि रविवार को अमिताभ को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अमिताभ इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

गुरुवार को करवा चौथ पर अमिताभ ने  पत्नी जया बच्चन के साथ की फोटो शेयर की है। ये फोटो काफी पुरानी है। फोटो में जया काफी यंग नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन फोटो में नजर नहीं आ रहे हैं।फोटो में अमिताभ ने खुद को फिज़ूल बताते हुए जया को बेटर हाफ बताया है।
 

Web Title: amitabh bachchan admitted in hospital due to liver problem

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे