#MeToo मूवमेंट पर बनी फिल्म में आलोक नाथ बनेंगे जज, एक्टर पर लग चुका है सेक्सुअल हैरेस्मेंट का आरोप
By मेघना वर्मा | Published: March 1, 2019 10:38 AM2019-03-01T10:38:37+5:302019-03-01T10:38:37+5:30
आलोक नाथ पर साल 2018 में फिल्म प्रॉड्यूसर विनता नन्दा ने रेप का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद आलोक नाथ को सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन की ओर से निष्कासित कर दिया गया था।
अपने जमाने के संस्कारी और एक आईडियल इंडियन पिता का रोल निभाने वाले आलोक नाथ जल्द ही देश के सबसे बड़े मुद्दे #MeToo मूवमेंट पर बनने वाली फिल्म में जज का रोल निभाते दिखाई देंगे। हैरानी की बता तो ये हैं कि आलोक नाथ पर कुछ समय पहले #MeToo का आरोप लगा था अब वही एक्टर स्क्रीन पर #MeToo के केसेस पर न्याय करते हुए दिखाई देंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक #MeToo मूवमेंट के मुताबिक बन रही फिल्म का हिस्सा आलोक नाथ भी रहेंगे। टीवी और फिल्मों के संस्कारी बाबू इस फिल्म में जज का किरादार निभाते दिखाई देंगे। जब आलोक नाथ से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो #MeToo मूवमेंट से जुड़े किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा की कुछ समय पहले उन्होंने ऐसी फिल्म की थी।
फिल्म का नाम मैं भी हैं जिसे नासिर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आलोक नाथ के साथ खालिद सिद्दकी, शवर अली, इमरान खान, मुकेश खन्ना और शहबाज खान दिखाई देंगे। वहीं खालिद ने बताया कि फिल्म के अंत में आलोक नाथ मोलेस्टेशन कितना गलत है इस पर स्पीच देते हुए भी दिखेंगे।
2018 में लगा था #MeToo का आरोप
आलोक नाथ पर साल 2018 में फिल्म प्रॉड्यूसर विनता नन्दा ने रेप का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद आलोक नाथ को सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन की ओर से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं आलोक नाथ ने इस आरोप को लगातार गलत बताया और प्रॉड्यूसर के खिलाफ 15 अक्टूबर 2018 को मानहानी का केस दर्ज किया है। विनता नंदा के बाद संध्या मृदुल, हिमानी शिवपुरी और दीपिका आमीन ने भी आलोक नाथ पर सेक्सुअल हैरेस्मेंट का आरोप लगाया था।