'ये भारत का तिरंगा है कभी झुकेगा नहीं', न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान बोले 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Published: August 22, 2022 09:59 PM2022-08-22T21:59:48+5:302022-08-22T22:02:29+5:30

अल्लू अर्जुन ने भारत दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो यूएस में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित सबसे प्रसिद्ध वार्षिक कार्यक्रमों में से एक है। वीडियो में तेलगु अभिनेता ने अपने पुष्पराज स्वैग में 'ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं'।

Allu Arjun says 'Yeh Bharat ka Tiranga hai, jhukega nahi' in viral India Day Parade video | 'ये भारत का तिरंगा है कभी झुकेगा नहीं', न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान बोले 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन, देखें वीडियो

'ये भारत का तिरंगा है कभी झुकेगा नहीं', न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान बोले 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन, देखें वीडियो

Highlightsअल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान अपना डॉयलॉग तिरंगा को लेकर बोलातेलुगु अभिनेता ने भारत दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कियाअमेरिका में यह कार्यक्रम भारतीय डायस्पोरा द्वारा किया गया था आयोजित

मुंबई: साउथ सिनेमा की सुपर डुपर हिट फिल्म 'पुष्पा' का मशहूर डॉयलॉग 'झुकेगा नहीं' सबके दिलों जेहन में है। फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान अपना यही डॉयलॉग तिरंगा को लेकर बोला है। इस दौरान उन्होंने तिरंगा भी लहराया। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का यह डॉयलॉग बोलेत हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।   

तेलुगु अभिनेता ने भारत दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो यूएस में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित सबसे प्रसिद्ध वार्षिक कार्यक्रमों में से एक है। वीडियो में अल्लू अर्जुन ने अपने पुष्पराज स्वैग में 'ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं' कहते हुए सभी का ध्यान खींचा है।

अल्लू अर्जुन इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित हस्ती हैं। दिसंबर 2021 में पुष्पा: द राइज़ के साथ एक धमाकेदार हिट देने के बाद, तेलुगु सनसनी ने इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल, पुष्पा: द रूल, आज, 22 अगस्त की शूटिंग शुरू कर दी है। 

इस बीच, उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसे भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

इस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से भी मुलाकात की। अपनी मुलाकात से तस्वीरें साझा करते हुए, अल्लू अर्जुन ने लिखा, "न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। वेरी स्पोर्टिव जेंटलमैन। सम्मान के लिए धन्यवाद मिस्टर एरिक एडम्स। थगेडे ले!


 

Web Title: Allu Arjun says 'Yeh Bharat ka Tiranga hai, jhukega nahi' in viral India Day Parade video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे