'पुष्पा' के कायल हुए अनुपम खेर, जताई साथ काम करने की इच्छा, अल्लू ने दिया ये जवाब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2022 06:38 PM2022-01-29T18:38:53+5:302022-01-29T18:38:53+5:30
फिल्म पुष्पा की तारीफ करते हुए अनुपम खेर ने शुक्रवार को ट्वीट करके बकायदा अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। साउथ एक्टर ने इस पर अपनी प्यारी प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। लाल चंदन की तस्करी पर आधारित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपनी अदायगी से सबको कायल किया है। कई बॉलीवुड सितारों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की है। अनुपम खेर ने शुक्रवार को ट्वीट करके बकायदा अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
अनुपम खेर ने ट्विटर पर पुष्पा द राइज का पोस्टर साझा किया और लिखा, "पुष्पा देखी! सही मायने में यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है। पूरी पैसा वसूल है। प्रिय अल्लू अर्जुन, आप एक रॉकस्टार हैं !! आपकी हर बारीकियों और रवैये से प्यार है। उम्मीद है कि जल्द ही आपके साथ काम करूंगा। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई! जय हो!"
Watched #Pushpa!! BLOCKBUSTER of a film in real sense. Larger than life, high on adrenal and full paisa Vasool. And dear @alluarjun you are a #Rockstar!! Loved every nuance & attitude of yours. Hope to work with you soon. A big CONGRATULATIONS to the whole team! Jai Ho!👏😍👏🙌 pic.twitter.com/DJjYKWSzzU
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 28, 2022
उनके इस ट्वीट पर अल्लू अर्जुन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, अनुपम जी...आपकी ओर से हार्दिक बधाई पाकर खुशी हो रही है। विनम्र। बहुत खुशी हुई कि आपने यह सब महसूस किया। आशा है कि आप के साथ भी काम करेंगे। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन ने पुष्पा (अल्लू अर्जुन) की एक तस्वीर साझा की और एक नोट लिखा। “पुष्पा कोई फिल्म नहीं है। यह एक अनुभव है, एक सहज काव्य मोशन पिक्चर में एक साथ दृष्टिकोण की तीव्रता और शीतलता का एक बाजीगरी … अल्लू अर्जुन मेरे लिए हमेशा आर्य थे और एक प्रशंसक के रूप में उन्हें आर्य से पुष्पा तक जाते देखना अद्भुत था… पुष्पा एक फ्लॉवर नहीं, फायर है … फायर जो स्क्रीन पर उनकी आंखों में झलकती है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “इस तरह के हार्दिक शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। खुशी हुई कि आपको आग का अहसास हुआ। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। विनम्र।"
बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर, पुष्पा द राइज़ में रश्मिका मंदाना और फहद फ़ासिल भी हैं। मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथरी मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों का प्रीमियर जनवरी में अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ। फिल्म की अगली कड़ी, पुष्पा: द रूल का निर्माण इस साल शुरू होने वाला है।