शादी के बाद फ़िल्में करने को लेकर आलिया भट्ट ने दिया ये जवाब, कहा..
By विवेक कुमार | Published: August 6, 2018 02:07 PM2018-08-06T14:07:51+5:302018-08-06T14:07:51+5:30
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ बुल्गारिया में अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही हैं।
मुंबई, 6 अगस्त: मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ बुल्गारिया में अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा रणबीर और आलिया अफेयर्स के चर्चे भी काफी सुर्ख़ियों में हैं। दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। कुछ समय पहले रणबीर को अलिया के घर पर भी देखा गया था। वहीं आलिया भी रणबीर की फैमिली को काफी पसंद हैं।
हाल ही इंस्टाग्राम पर 23 मीलियन फॉलोअर्स होने की ख़ुशी में आलिया ने रविवार को एक फन क्वेश्चन राउंड खेला। इस दौरान फैंस और फ्रेंड्स ने आलिया से उनकी जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए जिसका उन्होंने बेहिचक जवाब भी दिया।
फैन्स ने आलिया से उनके खाने की पसंदीदा चींजें, पसंदीदा किताब और उनकी शादी के प्लान के बारे में सवाल किए। आलिया से एक फैन ने पूछा कि- क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी, उम्मीद करता हुं ऐसा नहीं होगा?
फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने लिखा -अपने स्टेटस को बदलने के अलावा शादी के बाद किसी भी चीज को छोड़ने की जरूरत नहीं है। मैं जब तक कर सकती हूं, तब तक एक्टिंग करती रहूंगी।'
वैसे आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली बॉय' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक रैपर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी मुंबई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स पर बेस्ड है।