रणबीर कपूर संग शादी के बाद आलिया भट्ट ने भी काम पर की वापसी, देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Published: April 19, 2022 01:54 PM2022-04-19T13:54:23+5:302022-04-19T13:55:20+5:30

14 अप्रैल को अपने फॉरएवर क्रश और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गई हैं। फिलहाल, रणबीर के बाद अब आलिया ने भी काम पर वापसी करने का मन बना लिया है। इसी क्रम में उन्हें मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Alia Bhatt resumes work after wedding with Ranbir Kapoor flaunts her Mehendi | रणबीर कपूर संग शादी के बाद आलिया भट्ट ने भी काम पर की वापसी, देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

रणबीर कपूर संग शादी के बाद आलिया भट्ट ने भी काम पर की वापसी, देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

Highlightsआलिया भट्ट 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।आलिया भट्ट भी अब काम वापस शुरू कर रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। फिलहाल, शादी की वजह से रणबीर और आलिया लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां एक ओर रणबीर ने वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म होने के एक दिन बाद से काम पर वापसी की तो वहीं आलिया भट्ट को भी मंगलवार को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

दरअसल, आलिया भट्ट भी अब काम वापस शुरू कर रही हैं। ऐसे में उन्हें शूटिंग के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का सलवार कमीज कैरी किया हुआ था। यही नहीं, सामने आईं तस्वीरों में एक्ट्रेस नई दुल्हन वाली वाइब्स देती हुई नजर आ रही हैं। उनके ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ था और हाथों में बैग भी कैरी किया। अपने देसी लुक के साथ आलिया भट्ट मेहंदी भी फ्लांट करती हुए दिखीं। 

फिलहाल, आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो करण जोहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पत्नी रणबीर कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' (Darlings) भी है।

Web Title: Alia Bhatt resumes work after wedding with Ranbir Kapoor flaunts her Mehendi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे