आलिया भट्ट की शादी होते देख टूटा फैंस, बना 'कबीर सिंह', वीडियो देख अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट
By अनिल शर्मा | Published: April 11, 2022 10:00 AM2022-04-11T10:00:56+5:302022-04-11T10:21:03+5:30
वीडियो में बेयॉनिक सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने सड़क पर नंगे पांव दौड़ते हुए एक कार के पीछे दिखाई दे रहे हैं, जिस पर 'आलिया वेड्स रणबीर' लिखा होता है।
मुंबईः आलिया भट्ट ने अपने एक प्रशंसक द्वारा बनाए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जो इस बात पर कटाक्ष करता है कि उनकी आगामी शादी कैसे कई दिलों को तोड़ देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया इसी हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। वीडियो में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निक लोटिया नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर बियॉनिक के नाम से जाने जाते हैं। वीडियो में निक कबीर सिंह की गेटअप में आलिया और रणबीर की गाड़ी के पीछे-पीछे नंग पांव दौड़ रहे हैं।
वीडियो में बेयॉनिक सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने सड़क पर नंगे पांव दौड़ते हुए एक कार के पीछे दिखाई दे रहे हैं, जिस पर 'आलिया वेड्स रणबीर' लिखा वेडिंग बोर्ड लगा है। इसमें आलिया के साथ निक की तस्वीर भी दिखाई गई है जिसे आलिया और रणबीर की तस्वीर से बदल दिया जाता है। बैकग्राउंड में कबीर सिंह का गाना तू मेरी है मेरी ही रहेगी बज रहा है।
बेयॉनिक ने टूटे हुए दिल इमोजी के साथ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, मैं 17 अप्रैल को...इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने स्माइली के साथ लिखा, 'डेड'।
वहीं अभिनेत्री आशा नेगी खुद को रणबीर कपूर की प्रशंसक के रूप में पेश करते हुए लिखा- चलो इसके लिए एक साथ दौड़ें।" एक अन्य ने लिखा, "निक से आलिय दूर भागती हुई। एक फैन ने कमेंट किया, "अरे भाई तुमको कोई बाइक पे लेने भी नहीं आया #sedlife निक के लिए एक फैन ने लिखा, 'कोई बात नहीं निक आपको जल्द ही आलिया मिल जाएगी।
गौरतलब है कि महीनों की अटकलों के बाद आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने पुष्टि की कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी करेंगे। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया कि शादी 14 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में होगी, जिसमें मेहंदी समारोह 13 अप्रैल को होगा। रणबीर और आलिया कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे जिसके रिलीज का इंतजार है।