सो कॉल्ड बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ इस अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट, वायरल हो रही है फोटोज
By मेघना वर्मा | Published: January 21, 2019 11:53 AM2019-01-21T11:53:49+5:302019-01-21T11:53:49+5:30
रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के अलावा अपनी अगली फिल्म शमशेरा में भी बिजी हैं जिसकी जानकारी खुद फिल्म की अभिनेत्री वाणी कपूर ने दी है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरों से बाजार हमेशा गर्म रहता है। खबर तो ये भी है कि इसी साल जून में दोनों सगाई भी कर लेंगे। ऐसे में एक बार फिर दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक बार फिर दोनों कपल एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें आलिया भट्ट फिल्म कलंक की शूटिंग खत्म करके ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए निकल चुकी हैं। जल्द ही वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। शनिवार को दोनों ही फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो गए। इसकी जानकारी खुद आलिया ने दी है।
अब सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर हो रही है जिसमें रणबीर कपूर व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट में दिख रहे हैं वहीं आलिया भट्ट ब्लू डेनिम में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के अलावा अपनी अगली फिल्म शमशेरा में भी बिजी हैं जिसकी जानकारी खुद फिल्म की अभिनेत्री वाणी कपूर ने दी है।
वहीं ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आएंगी।