आते ही छा गया आलिया भट्ट का 'कलंक' रूप, जोया अख्तर और मलाइका अरोड़ा ने भी की तारीफ

By मेघना वर्मा | Published: March 8, 2019 11:52 AM2019-03-08T11:52:39+5:302019-03-08T11:52:39+5:30

संजय दत्त कलंक फिल्म में बलराज चौधरी का किरदार निभाएंगे। मैन ऑफ कलंक की बात करें तो इससे पहले जारी हुए आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में दे चौधरी और वरुण धवन जफर के किरदार में दिखेंगे। नाम से तो यही लग रहा है कि आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में संजय दत्त के बेटे के रोल में हैं।

alia bhatt kalank look revel her name is roop in the film | आते ही छा गया आलिया भट्ट का 'कलंक' रूप, जोया अख्तर और मलाइका अरोड़ा ने भी की तारीफ

आते ही छा गया आलिया भट्ट का 'कलंक' रूप, जोया अख्तर और मलाइका अरोड़ा ने भी की तारीफ

करण जौहर की फिल्म कलंक में आलिया भट्ट का लुक रिवील कर दिया है। दुल्हन के लुक में आलिया  बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। लाल बैकग्राउंड पर आलिया लाल चुनरी और हैवी ज्वैलरी में दिख रही हैं। बता दें 8 मार्च को वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त का लुक जारी किया गया था। वहीं आज फिल्म की तीनों फीमेल कैरेक्टर्स सोनाक्षी और माधुरी का लुक भी रिलीज कर दिया जाएगा। 

रूप के किरदार में हैं आलिया

जारी हुए नए लुक को आलिया भट्ट ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। दुल्हन के इस लुक में आलिया शांत और सुन्दर दुल्हन के रूप में हैं। आलिया इस फिल्म में रूप के किरदार में दिखेंगी। नाम देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है आलिया भट्ट, संजय दत्त की बेटी और आदित्य रॉय कपूर की बहन बनी हैं। 

छा गया है आलिया का लुक

आलिया का ये कलंक लुक आते ही छा गया है। वीमेंस डे पर लॉन्च किए गए इस लुक को सभी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई उनकी फोटोज पर आलिया के फैन्स के साथ मलाइका अरोड़ा और जोया अख्तर तक ने कंमेट कर दिया है। लोगों को आलिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। 

बलराज चौधरी के रोल में हैं संजय दत्त

संजय दत्त कलंक फिल्म में बलराज चौधरी का किरदार निभाएंगे। मैन ऑफ कलंक की बात करें तो इससे पहले जारी हुए आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में दे चौधरी और वरुण धवन जफर के किरदार में दिखेंगे। नाम से तो यही लग रहा है कि आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में संजय दत्त के बेटे के रोल में हैं।   

ऐसा है वरुण का लुक

कल फिल्म में वरूण धवन का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। करण जौहर ने ट्वीट करके वरूण के इस लुक को रिवील किया हैं जिसमें वरुण बेहद यूनीक लुक में दिख रहे हैं। आंख में काजल, कान में रिंग और शॉर्ट दाढ़ी में बो बेदह स्ट्रॉग दिखाई दे रहे हैं।

1940 की है कहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो कलंक की कहानी 1940 ईस्वी की कहानी है। जिसे एपिक स्केल पर शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वेल रिसर्च्ड फिल्म की कहानी बॉर्डर पार यानी पाकिस्तान की है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में संजय दत्त आदित्य रॉय के पिता के किरदार में होंगे। हलांकि वरूण धवन के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। इस फिल्म को करण जौहर की कहानी पिता यश जौहर ने सोची थी। जिसके लिए वो पाकिस्तान में रिसर्च के लिए भी गए थे। 

ये हो सकती है कलंक फिल्म की कहानी

पहले लुक की बात करें तो करण जौहर के शेयर किए हुए पोस्टर में बोट पर एक्टर और एक्ट्रेस बैठे दिख रहे हैं। शिकारे पर बैठे स्टार्स को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी, कश्मीर से भी जुड़ी हुई हो सकती है। आलिया भट्ट और वरूण की शेयर हुई फोटो पर गौर करें तो फिल्म में कारगिल की कहानी को दिखाया जा सकता हैं। करण जौहर की इस फिल्म में अब आलिया भट्ट, सोनाक्षी और माधुरी के लुक का इंतजार किया जा रहा है। 

Web Title: alia bhatt kalank look revel her name is roop in the film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे