रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्चन की स्टाइल में आलिया भट्ट से पूछे सवाल, एक्ट्रेस ने बताया इन शब्दों का मतलब
By मेघना वर्मा | Published: February 13, 2019 06:23 PM2019-02-13T18:23:22+5:302019-02-13T18:23:22+5:30
गली बॉय में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई देंगी।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय वैलेंटाइन के दिन यानी 14 फरवरी को देश भर में रिलीज हो रही है। जिसके प्रमोशन के में दोनों ही बिजी हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने गली बॉय में इस्तेमाल किए हुए कुछ शब्दों या रैप में यूज हुए कुछ वर्ड्स का मतलब पूछ डाला। आम जनता के बीच बोली जाने वाली इस टपोरी शब्दों का आलिया ने सही-सही जवाब दिया।
पिकंविला में प्रमोशन के लिए गए दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे के साथ खूब इंज्वॉय किया। गेमिंग सेक्शन में आलिया से बंटाई, पंटर, लोचा हो गया, भीडू, वटक ले इधर से, खजूर, ढेड शाणां, कल्टी मार ले जैसे शब्दों का मतलब पूछा। जिसका सभी सही जवाब आलिया भट्ट ने मजेदार तरीके से दिया।
जब केबीसी के बिग बी बनें रणवीर सिंह
इसी सेशन के बीच रणवीर सिंह आलिया को उनके सही जवाब के लिए मार्क्स देते चल रहे थे। बातों ही बातों में रणवीर केबीसी के अमिताभ बच्चन जैसे बन गए। अमिताभ बच्चन की आवाज में उन्होंने आलिया से कहा, ''तीसरा पड़ाव आप आप पार कर गई हैं और चौथा सवाल कंम्प्यूटर जी आप पूछिए।''
गली बॉय में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी देश की गलियों में बसने वाले उन टैलेंटों पर आधारित है जो गली से निकलर देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाते हैं।