रणबीर-आलिया का हो गया है ब्रेकअप! दो साल से चल रहा था अफेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 19, 2020 09:04 AM2020-03-19T09:04:02+5:302020-03-19T09:04:02+5:30

आलिया और रणबीर साथ में फिल्म ब्रह्रास्त्र में काम कर रहे हैं। ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है।

alia bhatt and ranbir kapoor breakup | रणबीर-आलिया का हो गया है ब्रेकअप! दो साल से चल रहा था अफेयर

रणबीर-आलिया का हो गया है ब्रेकअप! दो साल से चल रहा था अफेयर

Highlightsरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भले कोई भी फिल्म अब तक साथ में पर्दे पर ना आई हो लेकिन दोनों को फैंस साथ में जमकर पसंद करते हैंखबर आई थी कि रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भले कोई भी फिल्म अब तक साथ  में पर्दे पर ना आई हो लेकिन दोनों को फैंस साथ में जमकर पसंद करते हैं। बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक इनको माना डाता है। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं। लेकिन अब खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

फिल्मबीट की खबर के अनुसार हाल ही में रणबीर और आलिया के बीच कुछ ऐसा हुआ है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। हालांकि ईटीटाइम्स ने इस कपल से जुड़े सोर्स से बात की तो उन्होंने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है।

खबर के अनुसार ये सारी बातें और रिपोर्ट्स झूठे हैं। रणबीर और आलिया अब भी एक दूसरे के साथ हैं। कुछ समय पहले आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ बर्थ डे सेलेब्रेट करते हुए नजर आई थीं। लेकिन उनके साथ रणबीर कपूर नजर नहीं आए। जिसके बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं।

हाल ही में रणबीर और आलिया की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस फोटो में रणबीर आलिया को किस करते नजर आए थे। उस वक्त कहा गया था कि ये फोटो आलिया के बर्थडे की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर साथ में फिल्म ब्रह्रास्त्र में काम कर रहे हैं। ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म को अयॉन मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।  इस फिल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

Web Title: alia bhatt and ranbir kapoor breakup

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे