Alia Bhatt Pregnancy: जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

By मनाली रस्तोगी | Published: June 27, 2022 11:28 AM2022-06-27T11:28:46+5:302022-06-27T11:30:32+5:30

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, रणबीर और आलिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor announce pregnancy | Alia Bhatt Pregnancy: जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

Alia Bhatt Pregnancy: जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

Highlightsआलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं।आलिया ने दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से पहली फोटो उनके अल्ट्रासाउंड की है।

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोमवार को फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, रणबीर और आलिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने खुद इसकी पुष्टि की है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि आलिया ने दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से पहली फोटो उनके अल्ट्रासाउंड की है। 

एक्ट्रेस ने एक शेरनी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक शेर और एक शावक भी दिख रहा है। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, "हमारा बेबी जल्द आ रहा है।" आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनकी शादी के दो महीने बाद आई है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बांद्रा स्थित घर में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए थे। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों से घिरे एक निजी समारोह में शादी की।

मालूम हो, शादी के बाद से ही रणबीर और आलिया अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया करण जोहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' भी है।

Web Title: Alia Bhatt and Ranbir Kapoor announce pregnancy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे