अक्षरा सिंह के कांवड़ सॉन्ग ने मचाया धूम, सुनकर आप भी कहेंगे 'बोल बम'

By विवेक कुमार | Published: July 31, 2018 07:44 AM2018-07-31T07:44:49+5:302018-07-31T07:44:49+5:30

अक्षरा सिंह गायकी के अलावा भोजपुरी सिनेमा का भी बड़ा नाम हैं। अक्षरा एक फिल्म के लिए सात लाख रूपए तक फ़ीस लेती हैं।

Akshra singh bhojpuri sawan song goes viral | अक्षरा सिंह के कांवड़ सॉन्ग ने मचाया धूम, सुनकर आप भी कहेंगे 'बोल बम'

अक्षरा सिंह के कांवड़ सॉन्ग ने मचाया धूम, सुनकर आप भी कहेंगे 'बोल बम'

मुंबई, 30 जुलाई: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। शास्त्रों के अनुसार शिवजी को सावन का महीना काफी प्रिय है। इन दिनों हर जगह बस 'बोल बम' की गूंज है। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कांवड़ सॉन्ग वायरल हो रहा है। गाने में अक्षरा सिंह कवाड़िया लुक में नजर आ रही हैं। गाने के बोल 'नाच हिलाके करहईया' है। गाने में अक्षरा जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं। 

बता दें कि अक्षरा सिंह गायकी के अलावा भोजपुरी सिनेमा का भी बड़ा नाम हैं। अक्षरा एक फिल्म के लिए सात लाख रूपए तक फ़ीस लेती हैं।

अक्षरा सिंह के इस कांवड़ गाने को यूट्यूब पर अब तक 94 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना 2016 में रिलीज हुआ था लेकिन आज भी पॉपुलरिटी कम नहीं हुई है। 

बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने गाने और डांस को  सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इनके वीडियो को लोग इंटरनेट पर बेहद पसंद करते हैं। अक्षरा मुंबई से हैं अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी सीरियल से की थी। अब वे भोजपरी फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब एक्ट्रेसेज में से एक बन चुकी हैं। 

Web Title: Akshra singh bhojpuri sawan song goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे