संजय गांधी बनेंगे अक्षय खन्ना, एकता कपूर की इस वेबसीरीज में आ सकते हैं नजर !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 6, 2019 01:35 PM2019-05-06T13:35:26+5:302019-05-06T13:37:21+5:30

एकता कपूर जल्द एक नई वेबसीरीज के जरिए फैंस से रुबरु होने वाली हैं। अब एकता की नई वेबसीरीज में अक्षय खन्ना संजय गांधी बनें नजर आएंगे।

Akshaye Khanna to play controversial politician Sanjay Gandhi in Ekta Kapoor's next? | संजय गांधी बनेंगे अक्षय खन्ना, एकता कपूर की इस वेबसीरीज में आ सकते हैं नजर !

संजय गांधी बनेंगे अक्षय खन्ना, एकता कपूर की इस वेबसीरीज में आ सकते हैं नजर !

Highlightsअक्षय खन्ना फैंस के सामने अब संजय गांधी बनें नजर आने वाले हैंएकता कपूर की नई वेबसीरीज संजय गांधी के जीवन पर आधारित हो सकती है

द एक्सीडेंट प्राइमिस्ट में हाल में अपनी शानदार एक्टिंग पेश करने वाले अक्षय खन्ना एक बार फिर से एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। एक्टर जल्द संजय गांधी बनें नजर आ सकते हैं।

मिडडे की खबर के अनुसार जल्द संजय गांधी के जीवन पर आधारित वेबसीरीज बनने जा रही है। जो हंसल मेहता पेश करेंगे। इस वेब सीरीज को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। संजय गांधी के बायोपिक एक वेबसीरीज होगी। इस वेबसीरीज में संजय गांधी के रोल में फैंस अक्षय खन्ना को देखेंगे।

ये वेबसीरीज एलटी बालाजी पर पेश की जाएगी। वहीं, इस वेबसीरीज के लिए रिसर्च की जा रही हैं। साथ ही बाकी के करैक्टर्स की भी सर्च शुरू हो गई है। संजय गांधी की वेबसीरीज विवादों से भरी हो सकती है। ये सीरीज अगस्त  तक शुरू होने की उम्मीद है। जबकि 2020 में इसको फैंस के सामने पेश कर दिया जाएगा। 

फिलहाल एकता की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन ये प्रोजेक्ट लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, अक्षय खन्ना की बात करें तो एक्सीडेंटल प्राइमिंस्टर में संजय बारू के रोल में एक्टर ने गहरी छाप फैंस के बीच छोड़ी थी। अब देखना होगा कि एक बार फिर से अक्षय नए रोल में फैंस को कितना मनोरंजित करते हैं।

Web Title: Akshaye Khanna to play controversial politician Sanjay Gandhi in Ekta Kapoor's next?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे