अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव, कान्स फिल्म महोत्सव में नहीं करेंगे शिरकत, ट्वीट कर दी जानकारी

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 14, 2022 10:16 PM2022-05-14T22:16:01+5:302022-05-14T23:26:00+5:30

अप्रैल 2021 में अक्षय कुमार कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। प्रशंसकों को संक्रमण के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

Akshay Kumar tests positive COVID-19 again miss Cannes 2022 India Pavilion | अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव, कान्स फिल्म महोत्सव में नहीं करेंगे शिरकत, ट्वीट कर दी जानकारी

अभिनेता ने शनिवार को अपने प्रशंसकों को संक्रमण के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

Highlightsफैंस ने जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। पूजा हेगड़े, एआर रहमान, शेखर कपूर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे थे। सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी महोत्सव में भारतीय दल का हिस्सा हैं। 

मुंबईः बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने एक बार फिर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। ट्वीट कर एक्टर ने जानकारी दी। अभिनेता ने शनिवार को अपने प्रशंसकों को संक्रमण के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। खबर सुनते ही फैंस ने जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं वास्तव में कान-2022 में इंडिया पैवेलियन में अपने सिनेमा को लेकर उत्सुक था, लेकिन दुखद है कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। अनुराग ठाकुर आपको और आपकी पूरी टीम को ढेरों शुभकमानाएं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाने पर कमी महसूस करूंगा।’’

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार पिछले साल अप्रैल में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।अक्षय कुमार कान्स रेड कार्पेट इवेंट से बाहर हो जाएंगे, जहां वह पूजा हेगड़े, एआर रहमान, शेखर कपूर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे थे। राम सेतु की शूटिंग के दौरान पॉजिटिव हुए थे।

प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, तमन्ना भाटिया और वाणी त्रिपाठी, दो बार ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी महोत्सव में भारतीय दल का हिस्सा हैं। 

इससे पहले अप्रैल 2021 में अक्षय कुमार कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। बच्चन पांडे अभिनेता अगली बार पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में दिखाई देंगे, जिसमें मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय राजा पृथ्वीराज चौहान की मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार के अमेजन प्राइम सीरीज़ में भी काम करने की संभावना है।

Web Title: Akshay Kumar tests positive COVID-19 again miss Cannes 2022 India Pavilion

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे