अक्षय कुमार लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव? खिलाड़ी कुमार के ट्वीट से तेज हुईं अफवाहें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 22, 2019 01:33 PM2019-04-22T13:33:39+5:302019-04-22T13:56:34+5:30
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के राजनीति में कदम रखने की खबरें जोरों पर है। खबर के अनुसार खिलाड़ी कुमार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के राजनीति में कदम रखने की खबरें जोरों पर है। खबर के अनुसार खिलाड़ी कुमार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दे सकती है।
दरअसल, उनका नाम तो बीते दिनों भी उछला था लेकिन आज उनके एक ट्वीट के बाद कयास तेज हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखने जा रहा हूं जो इससे पहले कभी नहीं किया। उत्साहित भी हू और थोड़ा नर्वस भी। आपको अपडेट देता रहूंगा।
Getting into an unknown and uncharted territory today. Doing something I have never done before. Excited and nervous both. Stay tuned for updates.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 22, 2019
हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनका ट्वीट इस तरफ इशारा कर रहा है कि वह लोकसभा चुनाव में राजनीति में कदम रख सकते हैं। वह बीजेपी की टिकट से मैदान में उतर सकते हैं।
दूसरी तरफ अक्षय का करियर पीक पर चल रहा है ऐसे में उनका ये ट्वीट फिल्मी भी कहा जा सकता है। हो सकता है किसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर उन्होंने से ट्वीट किया हो लेकिन फिलहाल कयास का दौर जारी है।
वहीं, बहुत दिनों से खबर है कि गुरदासपुर से अभिनेता सनी देयोल को बीजेपी टिकट दे सकती है। हाल ही में सनी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले भी थे। जिसके बाद कयास भी तेज हो गए थे। हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।