अक्षय कुमार को असली अंडरटेकर ने दी फाइट की चुनौती, 'खिलाड़ी' ने मजेदार जवाब से लूट ली महफिल
By अभिषेक पारीक | Published: June 19, 2021 08:16 PM2021-06-19T20:16:13+5:302021-06-19T20:28:43+5:30
एक्शन से दर्शकों की सांसें थाम देने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर अंडरटेकर से फाइिंटंग का चैलेंज दिया है।

फाइल फोटो
एक्शन से दर्शकों की सांसें थाम देने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर अंडरटेकर ने फाइटिंग चैलेंज दिया है। अक्षय अपनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के बीस साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अंडरटेकर से जुड़ा एक मीम शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि इसके बाद खुद अंडरटेकर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लड़ने की चुनौती दे डाली है।
फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय अंडरटेकर से लड़ते नजर आए थे, हालांकि फिल्म में अंडरटेकर का किरदार एक्टर और रेसलर ब्रायन ली ने निभाया था। फिल्म देखने वाले बहुत से दर्शकों को लगता था कि अक्षय ने अंडरटेकर के साथ वास्तव में फाइटिंग की है। हालांकि पिछले हफ्ते अक्षय ने एक मीम शेयर कर अपने प्रशंसकों को असलियत बताई।
अंडरटेकर ने दी अक्षय को चुनौती
अब रियल अंडरटेकर ने अक्षय की पोस्ट पर कमेंट किया है। अंडरटेकर ने लिखा, 'हां, मुझे बताना कि तुम कब असली फाइट के लिए तैयार हो।' साथ ही अंडरटेकर ने थंब्स अप वाली इमोजी भी पोस्ट की है। अंडरटेकर का पूरा नाम अंडरटेकर मार्क कैलावे है।
अक्षय ने किया मजेदार कमेंट
अंडरटेकर की चुनौती को स्वीकार करना अक्षय के लिए किसी भी तरह से आसान नहीं था। उन्होंने एक मजेदार कमेंट के जरिये अंडरटेकर को जवाब दिया है। अक्षय ने लिखा, 'मुझे अपना इंश्योरेंस चेक करने दें, इसके बाद बताता हूं।' डब्ल्यूडब्ल्यूई इंडिया ने भी अंडरटेकर के ट्वीट और अक्षय के रिप्लाई को पोस्ट किया है।
Interesting… 👀 👀 @akshaykumar@undertaker#KhiladiyonKaKhiladi#WWEpic.twitter.com/hOZMPBDShq
— WWE India (@WWEIndia) June 18, 2021
सूर्यवंशी और अतरंगी रे में आएंगे नजर
अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। अक्षय आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और दक्षिण के सुपरस्टर धनुष के साथ दिखाई देंगे। साथ ही अक्षय राम सेतू, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज और बेल बॉटम जैसी फिल्में भी कर रहे हैं।