Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, कलेक्शन 125 करोड़ के पार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 23, 2019 12:58 PM2019-08-23T12:58:13+5:302019-08-23T12:58:36+5:30
अक्षय कुमार विद्या बालन जैसे स्टरा वाली मिशन मंगल एक वास्तविक घटना पर आधारित है।
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। मिशन मंगल ने जॉली एनलएलबी 2 (117 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ते आठवें दिन भी 6.93 करोड़ का कारोबार किया है।
मिशन मंगल ने अब तक 128 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई लगातार जारी है। इस फिल्म के साथ बाटला हाउस भी पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म कमाई कर रही है।
#MissionMangal records fantastic numbers in its *extended* Week 1... Outstanding weekend, solid weekdays [reduction in ticket rates]... Thu 29.16 cr, Fri 17.28 cr, Sat 23.58 cr, Sun 27.54 cr, Mon 8.91 cr, Tue 7.92 cr, Wed 6.84 cr, Thu 6.93 cr. Total: ₹ 128.16 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 23, 2019
फिल्म ने शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54 करोड़, सोमवार को 8.91 करोड़, मंगलवार को 7.92 करोड़, बुधवार को 6.84 करोड़ और गुरुवार को 6.93 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 128.16 करोड़ हो गई है। अभी फिल्म की कमाई जारी है।
अक्षय कुमारविद्या बालन जैसे स्टरा वाली मिशन मंगल एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में मंगलयान की कामयाबी को दिखाया गया है। फिल्म को समीक्षको से दमकर सराहना मिली है। ये फिल्म इस साल की ज्यादा कमाइई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
क्या है कहानी
मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा।