आज हमेशा के लिए श्लोका का दामन थाम लेंगे आकाश अंबानी, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 9, 2019 02:47 PM2019-03-09T14:47:19+5:302019-03-09T14:47:19+5:30

आकाश की शादी के लिए मुकेश के घर को खास तरीके से दुल्हन के रूप में सजाया गया है। आकाश और श्लोका की शादी मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी।

Akash Ambani to Wed Shloka Mehta Today; Tony Blair, Sundar Pichai | आज हमेशा के लिए श्लोका का दामन थाम लेंगे आकाश अंबानी, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

आज हमेशा के लिए श्लोका का दामन थाम लेंगे आकाश अंबानी, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी आज यानि 9 मार्च होनी है। इसके लिए पूरी तैयारी भी हो गई हैं। आकाश की शादी के लिए मुकेश के घर को खास तरीके से दुल्हन के रूप में सजाया गया है। आकाश और श्लोका की शादी मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी।

इस शादी में बॉलीवुड सेलेब से लेकर कई बड़े राजनेता तक के शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि कौन कौन शामिल होगा अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। आकाश की शादी इस साल की बेहद  साही शादी होगी। खबर के अनुसार शाम 5 बजे आकाश की घुड़चढ़ी होगी, जिसके बाद और श्लोका के साथ वह सात फेरे ले लेंगे।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

जैसा कि सभी को पता है आकाश और श्लोका पहली मुलाकात बचपन में हुई थी।  दोनों की पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है।  दोनों धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। आकाश और श्लोक स्कूल के दिनों से ही बहुत अच्छे दोस्त हो गए थे। कहा जाता है 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

 बस यहीं से यह तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे। लेकिन एक वक्त पर दोनों को अलग भी होनों पड़ा।  क्योंकि श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी  जाना पड़ा। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई करने चले गए थे।

इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। लेकिन दोनों एक दूसरे के दिल के करीब हमेशा बने रहे।

भारत लौटने के बाद दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया। इसके बाद आधिकारिक रूप से  पिछले साल मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था।फिर बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।

Web Title: Akash Ambani to Wed Shloka Mehta Today; Tony Blair, Sundar Pichai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे