एजाज खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित ड्रग्स रखने का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2018 01:54 PM2018-10-23T13:54:15+5:302018-10-23T13:54:15+5:30

अभिनेता एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार एजाज को पुलिस ने ड्रग्‍स के साथ देर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है।

ajaz khan arrested by mumbai anti narcotics cell | एजाज खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित ड्रग्स रखने का आरोप

एजाज खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित ड्रग्स रखने का आरोप

अभिनेता एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार एजाज को पुलिस ने ड्रग्‍स के साथ देर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि पुलिस को एजाज के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की 8 गोलियां बरामद हुईं हैं। 

इन गोलियों का वजन 2.3 ग्राम बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख रुपए है। एजाज के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। 

खबर के अनुसार पुलिस ने जिस वक्त एजाज को पकड़ा गया वह नशे की हालत में ही थे। उन्हें नवी मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया। पुलिस को नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चलने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। एजाज कई फिल्मों के काम भी कर चुके हैं।

इतना ही नहीं वे बिग बॉस सीजन 7, कॉमेडी नाइट विथ कपिल, करम अपना-अपना, कहानी हमारे महाभारत  में भी नजर आ चुके हैं।  हाल ही में एजाज बिग बॉस-7 में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आए थे। एजाज एक्ट्रेस निधि कश्यप के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में निधि ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 2011 में निधि ने शिकायत वापस ले ली थी

Web Title: ajaz khan arrested by mumbai anti narcotics cell

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे