काजोल ने शेयर की तस्वीर तो अजय देवगन ने दिया टिपिकल पति वाला रिएक्शन, बेटी ने भी दिया साथ
By पल्लवी कुमारी | Published: May 25, 2018 12:38 PM2018-05-25T12:38:48+5:302018-05-25T12:38:48+5:30
काजोल और बेटी न्यासा ने पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक किया। काजोल यहां ब्लैक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। वहीं न्यासा ने भी ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था।
मुंबई, 25 मई: काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के आइडल कपल माने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक-दूसरे साथ नोक-झोंक करते रहते हैं। यह नाजारा एक फिर देखने को मिला है। जब काजोल सिंगापुर में मैडम टुसॉड्स म्यूजियम में अपना वैक्स स्टैच्यू का अनावरण करने पहुंचीं थी। इस फंक्शन में काजोल के साथ यहां बेटी न्यासा भी मौजूद थी।
Always been a Kajol fan 😉😉😜 pic.twitter.com/uwf4YMarjf
— Kajol (@KajolAtUN) May 24, 2018
काजोल ने ट्विटर पर अपनी और अपने साथ वैक्स स्टैच्यू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर को काजोल के फैन्स ने तो काफी पसंद किया लेकिन पति अजय देवगन और बेटी ने उसपर चुटकी ले ली।
विपक्षी एकता पर भड़के बीजेपी सांसद परेश रावल, पीएम मोदी और विपक्षी को बताया जीजा-साली
Meet the silent Kajol 😉 pic.twitter.com/6LH0DWPJWD
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 24, 2018
अजय देवगन ने बेटी न्यासा और पत्नी काजोल का काजोल के वैक्स स्टैच्यू के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'मिलिए शांत काजोल से..'. अजय देवगन द्वारा ली गई इस चुटकी पर काजोल ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। काजोल ने कहा- रूक जाओ मुझे घर आने दे।
अजय देवगन ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में बेटी न्यासा भी काजोल की वैक्स स्टैच्यू देख काफी फनी अंदाज में रिएक्ट कर रही है।बता दें कि काजोल और बेटी न्यासा ने पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक किया। काजोल यहां ब्लैक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। वहीं न्यासा ने भी ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें