अजय देवगन और रोहित शेट्टी जल्द लेकर आ सकते हैं 'गोलमाल 5', लॉकडाउन के बाद शुरू होगा काम!

By अमित कुमार | Published: May 27, 2020 09:47 PM2020-05-27T21:47:57+5:302020-05-27T21:47:57+5:30

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं। गोलमाल और सिंघम के अगले भाग के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ajay Devgn fans can rejoice as Rohit Shetty is keen to start Golmaal 5 | अजय देवगन और रोहित शेट्टी जल्द लेकर आ सकते हैं 'गोलमाल 5', लॉकडाउन के बाद शुरू होगा काम!

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsरोहित ने एक इंटरव्यू में पहले भी कहा था कि वह 'सूर्यवंशी' के बाद 'गोलमाल 5' पर काम शुरू कर देंगे।एक से एक बेहतरीन सुपरहिट फिल्में साथ में देने के बाद रोहित शेट्टी- अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर गोलमाल करने को तैयार हैं।

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म गोलमाल को भला कौन भूल सकता है।गोलमाल का पहला पार्ट 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुआ था। गोलमाल में लीड रोल में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी थे। इसके बाद रोहित शेट्टी- अजय देवगन की गोलमाल 3 भी सुपरहिट रही थी। ये फिल्म भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। इस फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी।

एक से एक बेहतरीन सुपरहिट फिल्में साथ में देने के बाद रोहित शेट्टी- अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर गोलमाल करने को तैयार हैं। फैंस गोलमाल के पांचवें सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी भी जल्द से जल्द 'गोलमाल 5' पर काम शुरू करना चाहते हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म पर जल्द काम शुरू कर सकते हैं। 

रोहित ने एक इंटरव्यू में पहले भी कहा था कि वह 'सूर्यवंशी' के बाद  'गोलमाल 5' पर काम शुरू कर देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद रोहित का अगला प्रोजेक्ट गोलमाल ही होगा। अजय देवगन एक बार फिर इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। गोलमाल की पिछली सारी सीरीज में अजय देवगन के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा आधारित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लॉकडाउन के कारण अभी तक इसे रिलीज नहीं किया जा सका है। ‘सूर्यवंशी’में प्रमुख किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। 'गोलमाल 5' को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि अब वह गोलमाल के पांचवें पार्ट पर काम करेंगे। जिसमें एक बार फिर अजय देवगन लीड रोल में होंगे।

Web Title: Ajay Devgn fans can rejoice as Rohit Shetty is keen to start Golmaal 5

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे