रणबीर कपूर जल्द ही बॉलीवुड 'सिंघम' के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, लव-रंजन की इस फिल्म में आएंगे नजर
By मेघना वर्मा | Published: February 12, 2019 06:30 PM2019-02-12T18:30:44+5:302019-02-12T18:30:44+5:30
प्यार का पंचनामा बनाने वाले लव रंजन की इस कहानी को भी कॉमेडी ही बताया जा रहा है। जिसमें एक साथ स्क्रीन पर अजय देवगन और रणबीर कपूर दिखाई देंगे।
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर, सिंघम यानी अजय देवगन के साथ जल्द ही स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि लव रंजन की अपकमिंग फिल्म शायद ठंडे बस्ते में है। मगर अजय देवगन ने अब खुद इस बात की पुष्टी कर दी है कि जल्द ही वह इस फिल्म में दिखाई देंगे और फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है।
अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने इस बात को बताया कि लव रंजन की फिल्म की स्क्रीप्टिंग पर अभी काम हो रहा है। ऐसा नहीं है कि फिल्म ठंडे बस्ते में है। आने वाले साल तक फिल्म ऑन ग्राउंड भी शुरू हो जाएगी। प्यार का पंचनामा बनाने वाले लव रंजन की इस कहानी को भी कॉमेडी ही बताया जा रहा है। जिसमें एक साथ स्क्रीन पर अजय देवगन और रणबीर कपूर दिखाई देंगे।
इन दिनों अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल के प्रमोशन में बिजी हैं। मंगलवार को ही फिल्म का गाना स्पीकर फट जाए रिलीज हुआ है। जिसे ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं। जिसमें उनके अपोजिट उनकी सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।