2020 में अजय देवगन करेंगे बड़ा धमाका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'मैदान'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 11, 2019 11:17 AM2019-11-11T11:17:28+5:302019-11-11T11:17:28+5:30
अजय देवगन एक से एक नायाब फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। अजय एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने वाले हैं।
अजय देवगन एक और नई फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा हाल ही नें अजय के द्वारा कर दी गई है। अजय अब मैदान फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसको लेकर बेसब्र हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सभी कलाकार फिल्म की शूटिंग जोरशोर से इन दिनों कर रहे हैं। खबर के अनुसार अलगे साल मार्च तक मैदान फिल्म की पूरी शूटिंग हो जाएगी। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी हैं।इसकी कहानी फुटबाल के एतिहास के पलों के आस पास घूमती नजर आएगी।
Release date finalized... Ajay Devgn’s next film #Maidaan - based on the sport #football - to release on 27 Nov 2020... Costars Keerthy Suresh... Directed by Amit Ravindernath Sharma [#BadhaaiHo]... Filming will conclude by March 2020. pic.twitter.com/jE2N9uZtAc
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 10, 2019
कुछ दिनों पहले ही अजय ने अपने इस फिल्म का पहला लुक रिवील किया था। इसके साथ ही अजय ने फिल्म बनाने की भी घोषणा की थी। मैदान के मकर्स अब अजय के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। अब मैदान की रिलीज डेट को सामने पेश कर दिया गया है।27 नवंबर 2020 को ये फिल्म सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। यानि साफ है कि अजय अलगे साल नवंबर में एक बड़ा धमाका करने वाले हैं।
इस फिल्म में अजय फुटबॉलर अब्दुल रहीम के रोल में नजर आने वाले हैं। मैदान फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस करेंगे।साथ ही अमित रवीन्द्रनाथ इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अजय जल्द ही तानाजी द अनसंग वॉरियर में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय के अलावा काजोल और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। काजोल जहां अजय की पत्नी का रोल करेंगी वहीं, सैफ निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं।