RRR Full Name: जानिए क्या है आलिया-अजय की नई फिल्म का पूरा नाम? हिन्दू धर्म से है...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 6, 2020 11:33 AM2020-03-06T11:33:42+5:302020-03-06T11:34:23+5:30
आलिया भट्ट और अजय देवगन बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। अब फिल्म का पूरा नाम सामने आया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास एक से एक नायाब फिल्में हैं। आलिया की झोली में इस वक्त कई प्रोजेक्ट हैं। गंगूबाई के बाद आलिया के साथ में राजामौली की एक फिल्म है। इस फिल्म को लेकर हर कोई खासा उत्साहित हैं।फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं, वहीं अजय देवगन कैमियो करते दिखेंगे। इस फिल्म का टाइटल ट्रेक RRR है।
अब इस फिल्म के टाइलट ट्रेक का संबंध हिंदू धर्म से माना जा रहा है। स्पॉटबॉय ने इस फिल्म का टाइटर ट्रेक हाल ही में खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार आलिया की इस फिल्म का पूरा नाम रघुपति राघव राजाराम है। फिल्म के इस नाम का फैसला हाल ही में लिया गया है।
हालांकि इस नाम का खुलासा सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया है। इस फिल्म से आलिया और अजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये एक पीरियड एक्शन फिल्म होने वाली है। जो भारत के स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के आस पास घूमती नजर आएगी।
फिल्म में ब्रिटश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ की लड़ाई को पेश किया जाएगा। ये फिल्म 30 जुलाई को पर्दे पर पेश कर जाएगी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट अक्टूबर में कर दी गई है।अब नई रिलीज डेट 8 जनवरी, 2021 सामने आ रही है। लेकिन अभी इसमें भी बदलाव हो सकता है।
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयॉन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी। इस फिल्म को लेकर खासा चर्चाएं हो रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी और महेश भट्ट की सड़क 2 में भी दिखेंगी।