अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
By मेघना वर्मा | Published: May 27, 2019 02:38 PM2019-05-27T14:38:05+5:302019-05-27T14:48:14+5:30
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन की सोमवार 27 मई को सुबह निधन हो गई। वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-मानें स्टंट कोरियोग्राफर थे।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। भारतीय सिनेमा के एक्शन और स्टंट कोरियोग्राफर ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया था। पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा। साल 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' के निर्देशन के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
वीरू ने लाल बादशाह, इश्क, प्रेम, जान, गुरुदेव, खेल खेल में प्रेम ग्रंथ जैसी कई फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफी की है। वीरू देवगन के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।
Veeru Devgan passed away this morning [27 May 2019]... Father of Ajay Devgn... Veeru ji was an accomplished action director... Also directed #HindustanKiKasam, starring son Ajay with Amitabh Bachchan... Funeral will be held today at 6 pm... Heartfelt condolences to Devgn family.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 27, 2019
Veeru Devgan,veteran action choreographer and father of Ajay Devgan passes away in Mumbai.More details awaited. pic.twitter.com/mHO4zqEvCc
— ANI (@ANI) May 27, 2019
खबर की अपडेट के लिए जुड़े रहिए लोकमत न्यूज से...