कान्स में जादू चलाकर देश लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिर किया ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 22, 2019 03:16 PM2019-05-22T15:16:54+5:302019-05-22T15:37:14+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रेंच रिवेरा में अपनी खूबसूरत तस्वीर का जादू चलाकर भारत लौट आईं हैं। इस दौरान वो अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं जिसे लेकर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।

aishwarya trolled because aaradhya bachan | कान्स में जादू चलाकर देश लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिर किया ट्रोल

कान्स में जादू चलाकर देश लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिर किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलना बिखेर कर देश वापस आ गई हैं। भारत लौटीं ऐश और उनकी बेटी आराध्या की फोटो सामने आईं हैं। इन फोटो में भी ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इस फोटो में ऐश्वर्या काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। ऐश ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक जींस और बूट्स पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्लेजर पहना वहीं ऐश हमेशा की तरह रेड लिपस्टिक लगाए हुए दिखीं।  वहीं आराध्या की बात की जाए तो वह पिंक फ्रॉक के साथ पिंक हेयरबैंड लगाए और व्हाइट बैली पहनी, जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रही थीं।

हमेशा की तरह से इस बार भी ऐश के द्वारा आराध्या का हाथ पकड़े जाने पर वह ट्रोल हो गई हैं। लोगों ने कमेंट कर कहा, 'आराध्या को थोड़ी आजादी दो तभी वो इंडिपेंडेंट बनेगी।' वहीं कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि आराध्या का हाथ छोड़ दो। 


ऐसा पहली बार नहीं है जब आराध्या का हाथ पकड़े पर ट्रोल किया गया हो। आए दिन ऐसा होता रहता है। यहां तक की जब भी आराध्या बिना मां का हाथ पकड़े देखी जाती हैं तो भी ट्रोल किया जाता है कि कैसे  वह बिना हाथ पकड़े चल रही हैं।

Web Title: aishwarya trolled because aaradhya bachan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे