Video: शादी के इतने साल बाद ऐश्वर्या ने किया खुलासा, यूं किया था अभिषेक ने प्रपोज- किए चौंकाने वाले खुलासे
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 3, 2019 12:49 PM2019-01-03T12:49:30+5:302019-01-03T12:52:29+5:30
फिल्मफेयर' को दिए गए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने जब साल 2007 में ऐलान किया था कि वह शादी करने जा रहे हैं तो हर कोई चौंक गया था। आज दोनों का कपल बेस्ट कपल्स में से एक माना जाता है। ऐसे में अब शादी के इतने साल बाद ऐश्वर्या ने अपने और अभिषेक के रिश्ते पर बात की है।
हाल में 'फिल्मफेयर' को दिए गए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया कि गुरू फिल्म की रिलीज से पहले न्यूयार्क में अभिषेक होटल में कमरे में बैठे थे और वहीं बालकनी में उन्होंने मुझे प्रपोज किया था। उन्होंने बताया कि अभिषेक अपने घुटनों पर झुके ठीक जैसे किसी हॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में होता है।
यहां तक कि ऐश्वर्या ने बताया कि किस तरह अभिषेक का प्रपोजल स्वीकार करने के बाद फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर खुद को असल में दुल्हन जैसी महसूस कर रही थीं। ऐश्वर्या ने बताया कि मुझे याद है कि जब हम फिल्म जोधा अकबर के गाने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' की शूटिंग कर रहे थे। मैं एक दुल्हन की तरह सजी बैठी थी और मुझे ऐसा लगा कि ऑन स्क्रीन, ऑफ स्क्रीन मेरे साथ यह सब कुछ असली में हो रहा है। ये सब उस वक्त वाकई बहुत ही अजीब था।
दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। दोनों की एक बेटी भी है। ऐसा पहली बार है जब ऐश्वर्या ने इस तरह से अपने और अभिषेक के रिश्ते पर खुलकर बोला है। अभी ये इंटरव्यू आया नहीं है लेकिन फैंस के बीच इसको लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ गई है।