Video: ऐश्वर्या का करवा चौथ का 10 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, पति अभिषेक ने पानी पिला के तोड़ा व्रत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2019 11:59 AM2019-10-16T11:59:43+5:302019-10-16T11:59:43+5:30
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन स्टार्स में से एक हैं जो करवा चौथ का व्रत रखती हैं, इस बार भी एक्ट्रेस करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
करवाचौथ का व्रत हर एक सुहागिन रखती है। आज के समय में करवा चौथ एक फैशन ट्रेंड सा बन गया है। फिल्म इंडस्ट्री में भी करवाचौथ की चलन अब देखने को मिलता है। इस बार कई ऐसी एक्ट्रेस होगीं जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। 17 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ मनाया जाएगा। ऐसे में बच्चन परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो करवाचौथ के व्रत क समय का है।
हर साल पापराजी ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स जो करवा चौथ रहते हैं, का करवा मूमेंट रिकॉर्ड करने को तैयार करते हैं। वहीं, सेलेब्स भी अपने हर एक मूमेंट की जानाकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देते रहते हैं। ऐश्वर्या के पहले करवाचौथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में जया, अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या नजर आ रहे हैं। सभी टेरेस पर खड़े नजर आ रहे हैं। सभी चांद के इंजार में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं चांद के निकले के बाद ऐश्वर्या पति की पूजा करती भी नजर आ रही हैं।
चांद के निकल आने पर वे अपने अपने पतियों को छलनी से देख कर पूजा की बाकी विधि करती हैं और अपना व्रत तोड़ती हैं। सोशल मीडिया पर अचानक से ये वीडियो वायरल हो गया है। फैंस के बीच ये वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ऐश्वर्या इस साल भी व्रत रखेंगी। एक्ट्रेस के काम की बात करें तो वह कम ही पर्दे पर नजर आती हैं। हालांकि जल्द ही हॉलीवुड फिल्म मैलिफिसेन्ट में उनका वॉइस ओवर सुनाई देगी।