इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म में नजर आएंगी ऐश्वर्या, सदियों पुरानी होगी कहानी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 24, 2019 05:23 PM2019-05-24T17:23:35+5:302019-05-24T17:23:35+5:30
हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कहा है कि मैं अभी फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकती हूं क्योंकि अभी तक मणिरत्नम की तरफ से ऐसा नहीं किया गया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द मणिरत्नम की फिल्म में नजर आ सकती हैं ये खबरे कई दिनों से जोरों पर हैं। लेकिन अब लगभग तय हो गया है कि वह फिल्म में नजर आएंगी।
हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं अभी फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकती हूं क्योंकि अभी तक मणिरत्नम की तरफ से ऐसा नहीं किया गया है। साथ ही मैं खुश हूं कि एक बार फिर से मणि के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इससे पहले गुरू फिल्म ऐश्वर्या मणिरत्नम के साथ कर चुकी हैं।
मिड डे के की खबर के अनुसार नई फिल्म की कहानी 10 वीं शताब्दी में राजा चोल के राजा बनने से पहले की है। ऐश्वर्या को नंदिनी की पत्नी के रूप में देखा जाएगा। पेरिया पझुवेट्टारैय्यर, जिन्होंने चोल साम्राज्य के चांसलर और कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया था।
कहा जा रहा है कि मोहन बाबू इस फिल्म में ऐश्वर्या के पति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।