श्रद्धा कपूर हुईं आउट तो फरहान अख्तर को मिला नया साथी, ये है नई मिस्ट्री गर्ल!

By विवेक कुमार | Published: August 9, 2018 12:34 PM2018-08-09T12:34:22+5:302018-08-09T12:34:22+5:30

फरहान अख्तर इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। खास बात यह है कि फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी।

After Shraddha Kapoor Farhan Akhtar is dating Shibani Dandekar | श्रद्धा कपूर हुईं आउट तो फरहान अख्तर को मिला नया साथी, ये है नई मिस्ट्री गर्ल!

श्रद्धा कपूर हुईं आउट तो फरहान अख्तर को मिला नया साथी, ये है नई मिस्ट्री गर्ल!

मुंबई, 9 अगस्त: अधुना से तलाक लेने के बाद फरहान अख्तर का नाम 'रॉक ऑन 2' की ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर  के साथ भी काफी जुड़ा था। ऐसा भी कहा जा रहा रहा था कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि इन दोंनों के बीच भी सब कुछ खत्म हो चुका हैं। फरहान अख्तर की जिंदगी में अब शिबानी दांडेकर ने जगह बना ली है और श्रद्धा कपूर, फरहान की जिंदगी से ऑउट हो चुकी हैं। 
 
सूत्रों की माने दोनों को एक दूसरे के साथ लंदन में समय बिताते हुए देखा जा चुका है। आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को 2015 से ही जानते हैं। तब शिबानी ने एक शो में हिस्सा लिया था जिसे फरहान अख्तर ने होस्ट किया था। उस समय वो दोनों ही सिर्फ एक अच्छे दोस्त थे। जब शिबानी से उनके और फरहान के रिश्ते के बारे में बात करने की कोशिश की गई तो तो शिबानी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।  

आपको बता दें कि शिबानी ने कई रिएलिटी शो होस्ट कर रखें हैं इसके साथ ही शिबानी ने 'झलक दिख ला सीजन 5' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' में हिस्सा ले रखा है।  

अगर फरहान अख्तर के बारे में बात करें तो वह इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। खास बात यह है कि फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। यह फिल्म ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ ’ की डायरेक्टर सोनाली बोस ने लिखी हैं और वहीं इसके डायलॉग जूही चर्तुवेदी ने लिखे हैं।

Web Title: After Shraddha Kapoor Farhan Akhtar is dating Shibani Dandekar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे