लाइव न्यूज़ :

सालों बाद सलमान खान की ये एक्ट्रेस करने जा रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी, इस समय का कर रही थीं इंतजार

By मेघना वर्मा | Updated: February 5, 2019 19:30 IST

एक्ट्रेस ने इच्छा जताई कि वो नेटफ्लिक्स के साथ भी काम करना चाहती हैं। टेलीवुड में कई अच्छी फिल्में दी हैं। मगर बॉलीवुड से वह सालों से नदारद हैं। 

Open in App

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने इंडस्ट्री को बहुत सी सुपहहिट एक्ट्रेस दी हैं। फिर चाहे वो जरीन खान हों या डेजी शाह। चुलबुल पांडेय की लॉन्च की हुई ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड की चमक के बीच कहीं खो सी गई हैं। 2005 में आई फिल्म लकी-नो लव फॉर टाइम की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल की। बहुत सालों से ना तो स्नेहा किसी फिल्म में दिखाई दी हैं और ना ही किसी खबर में। मगर अब खबर आ रही है कि जल्द ही दबंग खान की ये हीरोइन बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है।  

न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में स्नेहा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि जल्द ही वो बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर कमबैक कर सकती हैं। स्नेहा का मानना है कि ये बॉलीवुड इंडस्ट्री वुमेनहुड को सेलीब्रेट करती है। महिलाओं को बढ़ने का मौका देती है और यही कारण है कि वो बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। 

इंटरव्यू में स्नेहा ने कहा कि, ''मैं इस समय का वेट कर रही थी जब महिलाओं को आजादी हो, वो अपनी फील्ड में हर काम कर सके, सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि डायरेक्टिंग और प्रॉड्यूसर भी बन सकें। जब मैंने 2005 में करियर शुरू किया तो चीजें आज जैसी नहीं थीं।''

स्नेहा ने आगे कहा कि बॉलीवुड के अलावा इन दिनों डिजीटल प्लेटफॉर्म का भी जमाना है। साथ ही एक्ट्रेस ने इच्छा जताई कि वो नेटफ्लिक्स के साथ भी काम करना चाहती हैं। नेहा ने टेलीवुड में कई अच्छी फिल्में दी हैं। मगर बॉलीवुड से वह सालों से नदारद हैं। 

बताया जाता है कि जिस समय दबंग खान और एश्वर्या राय के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई थी उसी समय सलमान ने स्नेहा को लॉन्च किया था। मगर ना तो फिल्म हिट रही और ना ही स्नेहा की एक्टिंग। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस