Malang Movie Rating: सस्पेंस को पेश करती 'मलंग' रिलीज होते ही पर्दे पर छाई, जानिए किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2020 11:44 AM2020-02-07T11:44:50+5:302020-02-07T12:03:53+5:30

मंगल फिल्म की कहानी को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म को इसने कितने स्टार दिए हैं-

aditya roy kapoor and disha patani film malang movie rating | Malang Movie Rating: सस्पेंस को पेश करती 'मलंग' रिलीज होते ही पर्दे पर छाई, जानिए किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

Malang Movie Rating: सस्पेंस को पेश करती 'मलंग' रिलीज होते ही पर्दे पर छाई, जानिए किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

Highlightsदिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग' रिलीज हो चुकी है।आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘आशिक़ी 2’ बना चुके मोहित सूरी इस बार उनके साथ एक रोमांस थ्रिलर मूवी लेकर आए हैं

एक लंबे समय से फैंस को आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मंगल का इंतजार था। अब ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म में फैंस को जबरदस्त एक्शन, रोमांस, ड्रामा देखने को मिलने वाला है। पूरी फिल्म चार किरदारों पर घूमती नजर आने वाली है। फिल्म में सस्पेंस को बहुत की खूबसूरती के साथ पेश किया गया है।

फिल्म रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गई है। मंगल फिल्म की कहानी को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म को इसने कितने स्टार दिए हैं-













फिल्म की कहानी

 गोवा की ट्रिप में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है। सारा पहली बार इंडिया आई है और वह तुरंत ही अद्वैत की तरफ आकर्षित हो जाती है। सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक ही इनकी जिंदगी में बहुत सारी घटनाएं घटती हैं।अद्वैत से, जो एक के बाद एक हत्याएं कर रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं दो पुलिस अधिकारी यानी अंजनी अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल (कुणाल खेमू)। अंजनी एक ऐसा अधिकारी है जो मुजरिमों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा दिलवाने की जगह उनका एनकाउंटर करने में यकीन रखता है। वहीं माइकल की छवि एक शालीन पुलिस अधिकारी की है। फिल्म में एक वक्त ऐसा आता है जब इन चारों की जिंदगी के तार एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। एली एबराम भी फिल्म में एक खास भूमिका में हैं। शाद रंधावा जो मोहित सूरी की 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, इस फिल्म में भी हैं। फिल्म में आगे क्या होगा इसके लिए आपको थिएटर में फिल्म देखनी होगी।

English summary :
As soon as Aditya roy kapoor and disha patani Starrer film Malang Released, it start getting good audience.


Web Title: aditya roy kapoor and disha patani film malang movie rating

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे