अदा शर्मा ने पोछे को दिया हथियार का रूप, दिखाया अपना एक्शन अवतार, वायरल हुआ वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 30, 2020 09:25 AM2020-05-30T09:25:01+5:302020-05-30T09:33:02+5:30
अदा शर्मा लॉकडाउन पीरियड में पोंछा लगाते हुए अपनी अदाएं दिखा चुकी हैं, पहले तो उन्होंने घर में पोंछा लगाया था, लेकिन ....
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ एटंरटेनिंग पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने फिर अपना फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अदा शर्मा लॉकडाउन पीरियड में पोंछा लगाते हुए अपनी अदाएं दिखा चुकी हैं। पहले तो उन्होंने घर में पोंछा लगाया था, लेकिन इस बार उन्होंने घव की छत पर पोंछे के साथ अपनी अदा दिखाई है।हाल ही में अदा ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, इसमें वह छत पर पोंछे को इस तरह हवा में लहरा रही हैं जैसे कोई लठ लहराता है।
बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', अदा तेजी से पाोछे से खेलने के बाद उसे सुखाने के लिए डाल देती हैं।अदा की ये अदा वाकई देखने लायक है। उन्होंने गाने का नया वर्जन बनाते हुए लिखा, ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जैसे कुंग फू की चैंप. शी इस मिसिंग फैशन वीक रैंप, जैसे पियानो की तान''।
अदा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, भावना रेड्डी स्टाइल, क्वारंटाइन में वॉसिंग मशीन कैसे बनते हैं यह मुझे दुनिया के बेस्ट कमांडो, बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट, बेल्ट शेफ विद्युत देव सिंह जामवाल ने सिखाया। सौभाग्य की बात यह है कि वह मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। अदा शर्मा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं।