जल्द मां बनने वाली है ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 18, 2020 06:23 PM2020-03-18T18:23:56+5:302020-03-18T18:24:34+5:30
अपने बच्चे को लेकर स्मृति खुद भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। स्मृति ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है।
छोटे पर्दे के फेमस शो मेरी आशिकी आशिकी तुम से ही से चर्चाओं में आई अभिनेत्री स्मृति खन्ना को लेकर एक खबर इन दिनों सुर्खियों में है। खबर है कि स्मृति खन्ना जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को नौ महीने हो गए हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
अपने बच्चे को लेकर स्मृति खुद भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। स्मृति ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है। स्मृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। इसका रूप सोशल मीडिया पर भी काफी देखने को मिल रहा है। स्मृति काफी दिनों से सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ की फोटो शेयर कर रही हैं।। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से स्मृति ने बताया है कि उनका नौवां महीना चल रहा है। और वो अपने बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर की है। स्मृति इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीर के साथ स्मृति ने कैप्शन में लिखा है, 'हाई गोलू'। साथ ही उन्होंने बताया है कि ये उनका नौवां महीना चल रहा है। जिसे वो बेहद एन्ज्वॉय कर रही हैं।