दुखद: किशोर कुमार की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ताने का 84 साल की उम्र में हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 3, 2019 12:17 PM2019-06-03T12:17:57+5:302019-06-03T12:17:57+5:30

मशहूर एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ताने सोमवार को 84 की साल की उम्र में आखिरी सांस ली....

Actress Singer Ruma Guha Thakurta passses away | दुखद: किशोर कुमार की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ताने का 84 साल की उम्र में हुआ निधन

दुखद: किशोर कुमार की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ताने का 84 साल की उम्र में हुआ निधन

Highlightsरूमा ने साल 1951 में लीजेंड्री सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से शादी कीरूमा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं।

मशहूर एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ताने सोमवार को 84 की साल की उम्र में निधन हो गया है। रूमा किशोर कुमार की पत्नी हैं। खबर के अनुसार कुछ ही दिनों पहले रूमा अपने घर कोलाकात लौटी थीं।

रूमा ने मुंबई में अंतिम सांस ली है। वह अपने बेटे अमित कुमार से मिलने मुंबई आई हुई थीं और करीब तीन महीने वहां रही थीं। रूमा बढ़ती उम्र में होने वाली तकलीफों से परेशान थीं।

1934 में कोलकाता में जन्मीं रूमा ने साल 1951 में लीजेंड्री सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से शादी की। रूमा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। दोनों का  रिश्ता लंबा नहीं चला और महज 6 साल में दोनों ने तलाक ले लिया था।

1960 में रूमा ने अरुप गुहा थाकुर्ता से शादी कर ली थी। कई शानदार बंगाली फिल्मों में काम करने के अलावा रूमा एक जानी मानी प्लेबैक सिंगर भी थीं। उन्होंने एंटनी फिरंगी, गंगा ओभीजान, पालातक, आशिते आसिओ ना, बालिका बधु जैसी शानदार फिल्में दीं।

Web Title: Actress Singer Ruma Guha Thakurta passses away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे