हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन, लता  मंगेशकर ने ट्वीट किया- दुखी हूं...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 4, 2021 10:01 PM2021-04-04T22:01:13+5:302021-04-04T22:02:04+5:30

पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने शशिकला के निधन की पुष्टि की।

actress Sasikala passes away 88-year old more than 100 films Lata Mangeshkar tweeted I am sad  | हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन, लता  मंगेशकर ने ट्वीट किया- दुखी हूं...

‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिका निभाईं थीं। (file photo)

Highlightsशशिकला जी का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।निधन के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है।अशोक पंडित ने भी वयोवृद्ध अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की।

मुंबईः वयोवृद्ध अभिनेत्री शशिकला का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने शशिकला के निधन की पुष्टि की।

उन्होंने बताया ,‘‘ शशिकला जी का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। हमें उनके निधन के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है।’’ भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संगठन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी वयोवृद्ध अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की।

शशिकला ने 1960 से 70 के दशक में ‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिका निभाईं थीं। महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने पांच साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था।

उनके पिता के दिवालिया हो जाने के बाद शशिकला परिवार सहित मुंबई आ गईं थी और उन्होंने फिल्मों में काम की तलाश शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ‘ज़ीनत’ जिसका निर्देशन जानी मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था। छह दशक के अपने करियर में उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए शशिकला को 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। शशिकला ने करीब 25 साल की आयु में ओम प्रकाश सहगल से विवाह किया था। वह मशहूर गायक के एल सहगल के परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके दो बेटियां थीं, जिनमें से एक का कैंसर के चलते निधन हो गया था।

गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता फरहान अख्तर, निर्माता नावेद जाफरी,केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शशिकला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगेशकर ने ट्वीट किया,‘‘ प्रतिभाशाली अभिनेत्री शशिकला के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्होंने हर प्रकार की भूमिका निभाई। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ राकांपा प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया कि वह शशिकला के निधन की खबर से शोकाकुल हैं। 

Web Title: actress Sasikala passes away 88-year old more than 100 films Lata Mangeshkar tweeted I am sad 

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे