मां बनी 'साथ निभाना साथिया' की ये एक्ट्रेस, दिया बेटे को जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 22, 2020 04:54 PM2020-02-22T16:54:04+5:302020-02-22T16:54:04+5:30

लवी ने 19 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे रा नाम रॉयस रखा है। कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते गुए लिखा, 'इस फीलिंग को जताने के लिए कैप्शन ही नहीं है।'

actress-lovey-sasan-gave-birth-to-a-boy | मां बनी 'साथ निभाना साथिया' की ये एक्ट्रेस, दिया बेटे को जन्म

मां बनी 'साथ निभाना साथिया' की ये एक्ट्रेस, दिया बेटे को जन्म

Highlightsटीवी शो साथ निभाना साथिया में परिधि मोदी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस लवलीन सासन कौर घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस के फैंस के लिए के खुशी की खबर सामने आई है

टीवी शो साथ निभाना साथिया में परिधि मोदी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस लवलीन सासन कौर घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस के फैंस के लिए के खुशी की खबर सामने आई है। लवी सासन हाल ही में मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है।  एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट है ये बात अभी तक किसी को नहीं पता था। अब लवी और कौशिक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।

लवी ने 19 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे रा नाम रॉयस रखा है। कौशिक ने अपने  इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते गुए लिखा, 'इस फीलिंग को जताने के लिए कैप्शन ही नहीं है।' इसके बाद फैंस के कमेंट की बैछार सी आ गई है।


उन्होंने इसके साथ ही एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है। शेयर की फोटो में दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए हैं और दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है।लवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को रिपोस्ट किया। इसके अलावा भी उन्होंने एक और फोटो पोस्ट किया। फोटो में वह अपने पति कौशिक के साथ हैं। हरी साड़ी में वह बेहद प्यारी लग रही हैं। 

लवी पंजाबी और कौशिक साउथ इंडियन हैं। दोनों ने दोनों रीति रिवाज से शादी की थी। पहले उन्होंने 10 फरवरी 2019 को पंजाबी रीति रिवाज से शादी थी और फिर मई 2019 को साउथ रीति रिवाज से एक दूसरे का दामन थामा था। 29 की लवी छोटे पर्दे की जाना माना चेहरा हैं।

Web Title: actress-lovey-sasan-gave-birth-to-a-boy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे