दुखद: दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का हुआ निधन, शाहरुख की मां का निभा चुकी हैं रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 19, 2020 08:18 AM2020-02-19T08:18:13+5:302020-02-19T08:18:13+5:30

एक्ट्रेस किशोरी बलाल ने बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है।

actress kishori ballal passed away | दुखद: दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का हुआ निधन, शाहरुख की मां का निभा चुकी हैं रोल

दुखद: दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का हुआ निधन, शाहरुख की मां का निभा चुकी हैं रोल

Highlightsबॉलीवुड और साउथ की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया हैकिशोरी ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके अपने अभिनय की छाप छोड़ी है

बॉलीवुड और साउथ की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया है। किशोरी ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। किशोरी को एक्टर शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में उनकी कावेरी अम्मा के रोल के लिए जाना जाता है। किशोरी बलाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

खबर के अनुसार एक्ट्रेस किशोरी बलाल ने  बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है। एक्ट्रेस ने निधन की खबर से हर कोई दुख में है।

आशुतोष गोवारिकर ने ट्विटर पर किशोरी बलाल की कई तस्वीरें साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी है। किशोरी बलाल के श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ह्रदयविदारक। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज़ व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मी वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी।


एक्ट्रेस के फिल्मी सफर की बात करें तो इसी शुरुआत सन् 1950 से हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी शानदार योदगान दिया है।किशोरी बलाल ने शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में शानदार काम किया था।  जिसके लिए उनको काफी पसंद भी किया गया था। उन्होंने फिल्म लफंगे परिंदे में भी काम किया था। 

Read in English

Web Title: actress kishori ballal passed away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे