इस दिग्गज खिलाड़ी को पसंद करती हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस चित्रांगदा सेन, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 20, 2020 12:51 PM2020-04-20T12:51:21+5:302020-04-20T12:51:21+5:30
चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। चित्रांगदा इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन आए दिन किसी न किसी इवेंट का हिस्सा जरूर होती हैं।
बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के बीच की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के अफेयर की खबरें भी सामने आती रहती हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जहां शादी कर ली है। तो वहीं इन दिनों अथिया शेट्टी और केएल राहुल के इश्क के चर्चे भी जोरों पर हैं। हालांकि दोनों ने अभी आधिकारिकतौर इस बात पर मुहर नहीं लगाई है। कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो क्रिकेटर्स को पसंद भी करते हैं।
कई बार ऐसा होता है जब सेलेब्स से पूछा जाता है वह किस खिलाड़ी को पसंद करते हैं तो एक्ट्रेस बेधड़क अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम लेती हैं। ऐसा ही हाल ही में देखने को मिला है। हाल ही में चित्रांगदा सेन से उनके पसंदीदा खिलाड़ी का नाम पूछा गया है।
देसी बॉज जैसी फिल्म में नजर आ चुकी एक्ट्रेस चित्रांगदा सेन से एक फैन ने हाल ही में ट्विटर पर पूछा कि वह किस क्रिकेटर को पसंद करती हैं। तो फिर क्या था एक्ट्रेस ने भी बेधड़क तरीके से जवाब दे दिया। चित्रांगदा ने फैन से सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि मिस्टर धोनी।
Mr Dhoni https://t.co/G4SBbMXY6t
— Chitrangda Singh (@IChitrangda) April 19, 2020
चित्रांगदा से इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और काफी सराह भी रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने कहा हो कि वह धोनी को पसंद करती हैं वह भी कह चुकी हैं वह धोनी को पसदं करती हैं।
चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ये खूबसूरत एक्ट्रेस एक बेटे की मां हैं। जी हां भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा चित्रांगदा सिंह के एक्स हसबैंड हैं। पांच साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों 2001 में शादी के बंधन में बंधे। साल 2014 में इस कपल का तलाक हो गया था। ज्योति-चित्रांगदा का एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी चित्रांगदा को मिली है। चित्रांगदा ने अब तक 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया हैं।