'बाहुबली' की 'देवसेना' हुईं घायल, इस फिल्म की कर रही थीं शूटिंग

By मेघना वर्मा | Published: June 27, 2019 02:50 PM2019-06-27T14:50:43+5:302019-06-27T14:50:43+5:30

ऐसा नहीं है कि पहली बार सेट पर घायल हुई हैं। इसके पहले भी बाहुबली की शूटिंग के दौरान भी अनुष्का एक सीन को करते हुए चोटिल हो गई थीं।

actress anushka shetty accident for sye raa narasimha reddy set | 'बाहुबली' की 'देवसेना' हुईं घायल, इस फिल्म की कर रही थीं शूटिंग

'बाहुबली' की 'देवसेना' हुईं घायल, इस फिल्म की कर रही थीं शूटिंग

Highlightsअनुष्का शेट्टी सुपरहिट फिल्म बाहुबली में देवसेना के किरदार में दिखाई दी थीं। जल्द ही अनुष्का शेट्टी सैरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म में दिखेंगी।

बाहुबली फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली देवसेना यानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक मूवी के शूटिंग के दौरान अचानक से ही घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी एक  फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जहां अचानक से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

एक इंटरटेनमेंट पोर्टल की मानें तो अनुष्का शेट्टी सैरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसी शूटिंग के दौरान अनुष्का शेट्टी घायल हो गईं। इस फिल्म में वो एक्टर चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि सेट पर शूटिंग के दौरान अनुष्का को पैर में चोर लगी और उनकी पैर की हड्डी टूट गई। जिसकी वजह से वो जख्मी हो गईं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

चिरंजीवी भी थे मौजूद

खबर के मुताबिक जिस समय अनुष्का के साथ ये घटना हुई उस समय सेट पर एक्टर चिरंजीवी भी मौजूद थे। डॉक्टर्स की सलाह पर अनुष्का अभी रेस्ट पर हैं। अब वो कुछ समय बाद ही एक्टिंग फील्ड पर वापिस आएंगी। 

बाहुबली के सेट पर भी हो चुकी हैं घायल

ऐसा नहीं है कि पहली बार सेट पर घायल हुई हैं। इसके पहले भी बाहुबली की शूटिंग के दौरान भी अनुष्का एक सीन को करते हुए चोटिल हो गई थीं। बता दें सैरा नरसिम्हा रेड्डी की फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ चिरंजीवी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। इस फिल्मा का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Web Title: actress anushka shetty accident for sye raa narasimha reddy set

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे