करिश्मा को याद आई बहन करीना की शादी, बताया सैफ अली खान ने दिया था खास 'नवाबी तौफा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 10, 2019 05:41 PM2019-07-10T17:41:20+5:302019-07-10T17:41:20+5:30

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर डांस इंडिया डांस टैलेंट शो 7 में बहन करीना कपूर की जगह जज बनी थीं। करीना कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं।

actores karishma kapoor was surprised by actor saif with a special gift | करिश्मा को याद आई बहन करीना की शादी, बताया सैफ अली खान ने दिया था खास 'नवाबी तौफा'

करिश्मा को याद आई बहन करीना की शादी, बताया सैफ अली खान ने दिया था खास 'नवाबी तौफा'

Highlightsकरीना कपूर लंदन में आगामी फिल्म "अंग्रेजी मीडियम" की शूटिंग व्यस्त हैं। करिश्मा कपूर ने बहन करीना के पति सैफ आलि खान के बारे में बताया कि वे एक अच्छे इंसान हैं

बॉलीवुड की सबसे फेमस बहनों की जोड़ी की बात करें तो वो करिश्मा कपूर और करीना कपूर की है।वहीं अगर बॉलीवुड की रोमांटिक कपल की बात करें तो  बेबो करीना कपूर खान और सैफ आली खान की जोड़ी है। हालही में डांस टैलेंट शो में बहन करिश्मा कपूर ने दोनों की शादी को लेकर एक मजेदार बात बताई ही है।

करिश्मा कपूर बहुत दिनो से एक्टिंग से दूर हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर डांस इंडिया डांस टैलेंट शो-7  के आखिरी एपिसोड में बहन करीना कपूर की जगह बतौर गेस्ट जज बनी थीं। वो भी इसिलए क्योंकि करीना कपूर इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। ऐसे में करिश्मा को शो की जज बनने का ऑफर दिया गया था। करीना डांस इंडिया डांस टैलेंट शो-7 को जज कर रही थीं। करीना के साथ-साथ इस शो में कोरियोग्राफर बॉसको और रैपर रफ्तार भी जज बने हैं।

करिश्मा कपूर ने टैलेंट शो के दौरान बताया, मुझे नवाब साहब ने अपने नवाबी अंदाज में एक खूबसूरत तौफा दिया और साथ में उन्होंने मुझे इयररिंग्स दिए थे जिन्हें मैंने आज भी संभाल कर रखा है।"  एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बहन के पति सैफ आली के बारे  मे बताया कि वे एक अछे इंसान के साथ सुपर कूल भी है। 

एक्ट्रेस करीना कपूर लंदन में  फिल्म "अंग्रेजी मीडियम" की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म "अंग्रेजी मीडियम" की शूटिंग से एक्ट्रेस करीना कपूर का लुक वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस करिशमा कपूर बहन करीना कपूर की जगह डांस इंडिया डांस टैलेंट शो 7 आखिरी एपिसोड को होस्ट करने पहुंची थीं। 

एक्ट्रेस करीना कपूर की सैफ आली खान से 2012 में शादी हुई थी। एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ आली खान का एक बेटा भी है। सैफ आली खान ने की पहली  बीवी एक्ट्रेस अमृता सिंह  थी। उन्होंने शादी  1992 की थी। सैफ और अमृता के भी दो बच्चे हैं। इब्राहिम और सारा अली ख़ान। 

Web Title: actores karishma kapoor was surprised by actor saif with a special gift

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे