फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे अभिनेता संजय कपूर के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे
By भारती द्विवेदी | Published: June 27, 2018 08:46 AM2018-06-27T08:46:56+5:302018-06-27T08:46:56+5:30
संजय अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क के जिस होटल में रुके हैं, वहां देर शाम अचनाक आग लग गई।
नई दिल्ली, 27 जून: अनिल कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर एक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर, बेटी सान्या और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। संजय अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क के जिस होटल में रुके हैं, वहां देर शाम अचनाक आग लग गई। हालांकि आग की वजह से कोई हताहता नहीं हुआ है। संजय ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आग लगने के बाद बहुत सारे लोग एक जगह इकट्ठा हुए हैं।
संजय कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई है। साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत की थी। माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'राजा' और सुष्मिता सेन के साथ फिल्म 'सिर्फ तुम' इनकी ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं। बॉलीवुड में इनका करियर अपने भाई अनिल की तरह सफल नहीं हो पाया। बॉलीवुड के अलावा संजय कपूर छोटे पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। टेलीविजन शो 'दिल संभाल जा जरा' में ये फिलहाल लीड रोल में दिख रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में इन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज' में देखा गया है। इस शो में वो अभिनेत्री मनीषा कोईराला के साथ दिखे हैं।
संजय बहुत जल्द अपने अगले प्रोजेक्ट बेढ़ब में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय का दो किरदार है यानी कि वो डबल रोल में नजर आने वाले हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!